BJP नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा जम्मू एवं कश्मीर के नए उपराज्यपाल नियुक्त


स्टोरी हाइलाइट्स

BJP नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा जम्मू एवं कश्मीर के नए उपराज्यपाल नियुक्त BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा जम्मू एवं कश्मीर(Jammu & Kashmir) केंद्र शासित प्रदेश के नए उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद जम्मू एवं कश्मीर(Jammu & Kashmir) के नए उपराज्यपाल के तौर पर मनोज सिन्हा की नियुक्ति हुई है।  5 अगस्त को जम्मू एवं कश्मीर ने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने का एक साल पूरा हुआ है। इस बीच बुधवार शाम अचानक उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे की खबर आई थी। गुरुवार सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बता दें कि मनोज सिन्हा ने 2014 में उत्तर प्रदेश(U.P.) के गाजीपुर से लोकसभा चुनाव जीता था। वह पूर्वी उत्तर प्रदेश(U.P.) में BJP पार्टी के सबसे बड़े चेहरों में से एक रहे हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्होंने रेल राज्यमंत्री समेत कई भूमिकाएं निभाई थीं। यहां तक कि 2017 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद उनका नाम मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों में भी था। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह अपनी सीट समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार अफजल अंसारी के हाथों अपनी सीट गंवा बैठे, जो कि पार्टी के साथ-साथ उनके लिए भी एक बड़ा झटका था।