BMC चुनाव..BJP-शिंदे के पास बहुमत से 4 सीटें ज़्यादा, ढाई दशक बाद ढहा ठाकरे परिवार का अजेय गढ़


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

25 साल बाद BMC में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है, भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना दूसरे नंबर पर रही है, जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा है, उसे सिर्फ़ 24 सीटें मिली हैं..!!

मुंबई नगर निगम चुनाव के नतीजे आ गए हैं। नतीजों से BMC की तस्वीर पूरी तरह से साफ़ हो गई है। 25 साल बाद BMC में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना दूसरे नंबर पर रही है, जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा है, उसे सिर्फ़ 24 सीटें मिली हैं।

बता दें, कि मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के सभी 227 वार्ड के नतीजे आ गए हैं। नतीजों ने मुंबई का राजनीतिक माहौल बदलकर रख दिया है। लगभग ढाई दशक से ठाकरे परिवार का गढ़ माने जाने वाले BMC में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। BJP और शिंदे गुट ने 118 सीटें जीतीं, जबकि बहुमत के लिए 114 सीटों की ज़रूरत थी। 2017 में 82 सीटें जीतने वाली BJP ने इस बार अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक, BJP ने 89 वार्ड जीते। जीतने वाले कैंडिडेट्स को कुल 1,179,273 वोट मिले, जो जीतने वाले कैंडिडेट्स के वोटों का 45.22 परसेंट और कुल डाले गए वोटों का 21.58 परसेंट था।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 65 सीटें जीतीं, कुल 717,736 वोट हासिल किए। जीतने वाले कैंडिडेट का वोट शेयर 27.52 परसेंट था, जबकि कुल वोट शेयर 13.13 परसेंट था। उद्धव सेना दूसरे नंबर पर रही, फिर भी वह BMC में सत्ता खो बैठी।

एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने 29 वार्ड जीते, कुल 273,326 वोट हासिल किए। जीतने वाले कैंडिडेट का वोट शेयर 10.48 परसेंट था। BJP-शिंदे अलायंस ने मिलकर 118 सीटें जीतीं, जो मेजोरिटी से चार कम थीं।

कांग्रेस ने 24 सीटें जीतीं, कुल 242,646 वोट मिले। जीत का परसेंटेज 9.31 था। कांग्रेस ने वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ अलायंस में कुछ सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन शहरी इलाकों में पार्टी का परफॉर्मेंस खराब रहा। 

AIMIM, MNS और NCP की स्थिति

AIMIM: 8 सीटें, 68,072 वोट (2.61 प्रतिशत)

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS): 6 सीटें, 74,946 वोट (2.87 प्रतिशत)

NCP (अजीत पवार गुट): 3 सीटें, 24,691 वोट (0.95 प्रतिशत)

NCP (शरद पवार गुट): 1 सीट, 11,760 वोट

समाजवादी पार्टी: 2 सीटें, 15,162 वोट