Covid19 Vaccine: रूस के साथ 10 करोड़ खुराक डील पर लगी मुहर


स्टोरी हाइलाइट्स

रूस (Russia) के सॉवरेन वेल्थ फंड (Sovereign wealth fund) ने भारत (INDIA) को Coronavirus की वैक्सीन (Vaccine) 'स्पूतनिक-V' के 10 करोड़ डोज देने के लिए करार किया है| रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (RDIF) ने भारत में सप्लाई के लिए कंपनी डॉ. रेड्डीज लैब से समझौता किया है| RDIF के CEO किरिल दिमित्रिव ने कहा है कि स्पूतनिक-V टीके के क्लीनिकल परीक्षण और वितरण के लिये डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ मिलकर काम करेगी| CEO किरिल दिमित्रिव ने कहा, ''स्पूतनिक-V टीके के क्लीनिकल परीक्षण के लिये सभी आवश्यक शर्तें पूरी हों यह सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नियामकों के साथ बातचीत कर रहे हैं| https://twitter.com/rdif_press/status/1306194347138916353?s=20 स्पूतनिक-V की आपूर्ति इस साल के अंत तक हो सकती है| डॉ. रेड्डीज के CEO जीवी प्रसाद ने कहा है कि स्पूतनिक-V के पहले औऱ दूसरे चरण के ट्रायल के नतीजे उत्साहजनक रहे हैं| भारतीय नियामकों के मानकों को पूरा करने के लिए भारत (INDIA) में तीसरे चरण का ट्रायल होगा| CEO जीवी प्रसाद ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में स्पूतनिक-V वैक्सीन विश्वसनिय विकल्प हो सकती है|