Farmers Protest: सिंघू बॉर्डर पर किसानों ने जलाईं नये कृषि कानूनों की प्रतियां


स्टोरी हाइलाइट्स

The farmers who were agitating today protested by burning copies of new agricultural laws on the occasion of Lohri in Delhi.

Farmers Protest: सिंघू बॉर्डर पर किसानों ने जलाईं नये कृषि कानूनों की प्रतियां आन्दोलन कर रहे किसानों ने आज दिल्ली में लोहड़ी के अवसर पर नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। सिंघू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान नेता ने कहा कि रात ढलने पर सभी विरोध स्थलों पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर लोहड़ी मनायी जायेगी। https://twitter.com/ANI/status/1349326914721247233?s=20 प्रदर्शनकारी किसान संघों का संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोप लगाया है कि कोर्ट द्वारा बनायी गयी समिति में ‘सरकार समर्थक’ हैं और किसान 3 विवादास्पद कानूनों के वापस लेने तक चुप नहीं रहेंगे। पंजाब में भी किसानों ने आज लोहड़ी के त्योहार पर कई स्थानों पर नये कृषि कानूनों की प्रतियों को जलाकर सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया। किसानों ने भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उनकी मांगों को नहीं मानने पर नाराज़गी जतायी। दूसरी दुनिया के लोगों ने बसाया था भारत का ये रहस्यमयी नगर,,, विज्ञान हैरान.. 5000 हज़ार साल पहले कैसे मौजूद था इतना विकसित नगर ..