असम के शिक्षा मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि असम में सभी सरकारी मदरसों और संस्कृत संस्थान को बंद कर दिया जाएगा और इसके संबंध में नवंबर में अधिसूचना जारी की जाएगी।
असम के शिक्षा मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि मदरसा शिक्षा बोर्ड को भंग कर दिया जाएगा और सभी राज्य संचालित मदरसों को उच्च विद्यालयों में परिवर्तित कर दिया जाएगा। रेग्युलर छात्रों के लिए नए प्रवेश किए जाएंगे। यह बातें मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं।
https://twitter.com/ANI/status/1317389912983838723?s=20
असम के शिक्षा मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने कहा, हमारा निजी मदरसों को बंद करने का कोई इरादा नहीं है। हम रेगुलेशनला रहे हैं जिसमें लोगों को स्पष्ट तौर पर बताना होगा कि वे मदरसे में क्यों जा रहे हैं। उन्हें विज्ञान-गणित को पाठ्यक्रम में शामिल करना होगा। उन्हें राज्य में पंजीकरण करवाना होगा। मदरसा के चरित्र को बनाए रखते हुए उन्हें संवैधानिक जनादेश का सम्मान करना होगा।