स्टोरी हाइलाइट्स
कोरोनावायरस के संकट से जूझ रही दुनिया ने कोरोना वैक्सीन आने के बाद थोड़ी राहत महसूस की। यद्यपि कोरोना की दूसरी लहर ने फिर से...
भारत ने सर्वाधिक 76 देशो को 6 करोड़ डोज भेजे, विश्व को कोरोना वैक्सीन देने वाला देश बना भारत.. सरयूसुत
कोरोनावायरस के संकट से जूझ रही दुनिया ने कोरोना वैक्सीन आने के बाद थोड़ी राहत महसूस की। यद्यपि कोरोना की दूसरी लहर ने फिर से दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इसके बावजूद कोरोना वैक्सीन के उत्पादन और उसको लोगों को लगाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है । भारत दुनिया को सर्वाधिक वैक्सीन देने वाला देश बन गया है ।
भारत ने कई देशों को मुफ्त में वैक्सीन दी है। भारत ने जिन भी देशों को कोरोना वैक्सीन भेजी है । वह सब भारत के वसुधैव कुटुंबकम के विचार के कायल हो गए। ब्राजील के प्रधानमंत्री ने तो भारत की वैक्सीन मिलने पर एक ट्वीट किया था जिसमें रामायण में वर्णन के अनुसार लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए हनुमान जी द्वारा लाई गई संजीवनी बूटी का उल्लेख किया है।
भारत में अभी तक लगभग 76 देशों को 6 करोड़ वैक्सीन की खुराक भेजी है। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीन का निर्माण करता है। सिरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया विश्व स्वास्थ्य संगठन को सबसे अधिक वैक्सीन आपूर्ति कर रहा है। सिरम इंस्टीट्यूट को कई देशों से सीधे भी वैक्सीन खरीदने के आदेश मिले हैं। भारत सरकार ने देश में वैक्सीन निर्माताओं को अपने उत्पादन अधिकतम करने के लिए कहा है। उत्पादन बढ़ाने के लिए वित्तीय संसाधन रा मटेरियल और अन्य सभी आवश्यक संसाधनों के प्रबंध के लिए भारत सरकार पूरी तरह से समर्पित होकर वैक्सीन निर्माताओं को सहयोग कर रही है।
भारत ने बांग्लादेश को वैक्सीन के 20 लाख डोज़ फ्री और 70 लाख खुराक विक्रय की है। यूनाइटेड किंगडम को भारत ने वैक्सीन की 50 लाख खुराक भेजी है। मोरक्को 70 लाख, ब्राजील को 40 लाख, म्यामार को 20 लाख, इथोपिया को 70 लाख, कांगो को 17 लाख, नाइजीरिया को 40 लाख वैक्सीन की खुराक में भेजी है। वैक्सीन के उत्पादकों ने रा मटेरियल प्राप्त होने में कठिनाइयों के बारे में भारत सरकार को अवगत कराया है। भारत ने कोरोना वैक्सीन को देश के नागरिकों को भी तेजी से लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। लगभग चार करोड़ खुराक देश में अभी तक उपलब्ध कराई गई है। भारत सरकार ने देश की आवश्यकताओं और दुनिया में मानवता की रक्षा के लिए वैक्सीन की आपूर्ति में समन्वय करते हुए प्रशंसनीय उपलब्धियां हासिल की है।