रूस के मास्को के पास हुए एक कंसर्ट में हाल में हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या 140 तक पहुंच गई है। वहीं घायलों की संख्या लगभग 100 के पार पहुंच गई है। आतंकवादी संगठन ISIS ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है। पूरी दुनिया में इस हमले की निंदा हो रही है। अमेरिका के डीप स्टेट नीति को भी इस हमले का जवाबदार माना जा रहा है खाड़ी देशों द्वारा भी हमले की निंदा की गई है।
रूस की राजधानी मॉस्को में कई बंदूकधारियों ने भीड़ पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक, यह हमला मॉस्को के एक कार्यक्रम स्थल पर हुआ। हमलावरों की संख्या 6 बताई जा रही है।
आतंकवादी संगठन ISIS ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एक बयान में कहा, ISIS लड़ाकों ने "रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके में एक बड़ी सभा पर हमला किया।" हमलावर "सुरक्षित रूप से अपने बेस पर लौट आए हैं"।
सूत्रों के मुताबिक, आतंकी हमले में 140 लोग मारे गए और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 100 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है। कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
रूसी समाचार एजेंसियों ने आपातकालीन सेवाओं के हवाले से बताया कि शुक्रवार को मॉस्को के पास एक बड़े कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी हुई। खबरों के मुताबिक फायरिंग करने वालों ने क्रोकस सिटी हॉल में गोलीबारी की है।
घटनास्थल से वायरल हो रहे एक वीडियो फुटेज में इमारत में भीषण आग भी दिखाई दे रही है। इसमें कॉन्सर्ट में जाने वाले लोगों की एक बड़ी भीड़ हॉल से भागने की कोशिश कर रही है और गोलियों की आवाजें आ रही हैं। एक अन्य वीडियो फुटेज में हॉल के बाहर कई लोग खून से लथपथ बेहोश पड़े हुए हैं।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा कि यह एक "आतंकवादी हमला" था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमले को भयावह बताया। लेकिन कहा कि फिलहाल यूक्रेन को लेकर युद्ध के कोई संकेत नहीं हैं।