जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में 4 आतंकी ढेर, एक जवान भी घायल
जम्मू-कश्मीर के जिले शोपियां में आज सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकवादी ढेर कर दिए। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान भी घायल हो गया। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के वहां होने की सूचना मिलने के बाद शोपियां के मनिहाल इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकवादी, जिन्हें सेना के एक जवान के पैर में गोली लगने के बाद मारे गए थे।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में चल रहे एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के सभी चार आतंकी मारे गए हैं। इस दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया। ऑपरेशन अब पूरा हो गया है और हालात हमारे नियंत्रण में है: कश्मीर के IGP, विजय कुमार (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/1EdeOytwqw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2021
मारे गए आतंकवादियों के पास से एक AK-47 और दो पिस्टल बरामद किए गए थे। सुरक्षा बलों की टीम ने जैसे ही आगे बढ़ने की कोशिश की, तब आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ की जगह से 4 शव बरामद किए गए। मारे गए आतंकवादियों के पास से एक AK-47 और दो पिस्टल जब्त किए गए थे।