स्टोरी हाइलाइट्स
एक ऐसा VVIP पेड़ जिसकी सुरक्षा में लगते हैं सालाना 15 लाख..इसी पेड़ के नीचे बुद्ध ने प्राप्त किया था बुद्धत्व| one-such-vvip-tree-which-takes-15-lakhs-annually-under-its-protection-buddha-attained-enlightenment-under-this-tree
एक ऐसा VVIP पेड़ जिसकी सुरक्षा में लगते हैं सालाना 15 लाख..इसी पेड़ के नीचे बुद्ध ने प्राप्त किया था बुद्धत्व|
मध्यप्रदेश के भोपाल के पास एक पहाड़ी पर लगा ये वृक्ष अपने आप में अनूठा और देश का सबसे वीवीआईपी पेड़ है| इस पेड़ की सुरक्षा में चार गार्ड तैनात हैं| इस पेड़ की सुरक्षा 24 घंटे होती है| बताया जाता है कि जिस पेड़ के नीचे गौतम बुद्ध को बोध हुआ था यह उसी की टहनी से लगाया गया है|
यह पेड़ भारत सरकार के लिए भी महत्वपूर्ण है| क्योंकि इस पेड़ को श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने लगाया था| बुद्ध ने इसी पेड़ के नीचे बुद्धत्व की प्राप्ति की थी उसके बाद उसकी टहनी को श्रीलंका के अनुराधापुरा में लगाया गया था। हालांकि यह एक ये एक बरगद का पेड़ है, जिसे किसी सुपरस्टार जैसा ट्रीटमेंट मिलता है|
बीच में यह पेड़ बीमार हुआ तो देखरेख करने वालों की सांसें फूल गई थी| इसका बाकायदा उपचार किया गया था| 24 घंटे पुलिस की सुरक्षा में रहने वाले बोधि वृक्ष मौसमी प्रभाव और कीटों की जद में आने के कारण बीमार हो गया। इसका इलाज इंसानों की तरह इंजेक्शन व ड्रिप लगाकर किया गया। यह पेड़ विश्व धरोहर/वर्ल्ड हेरिटेज सांची से 7 किमी दूर सलामतपुर के पास पहाड़ी पर लगा है। यह पेड़ 8 साल पहले 21 सितंबर 2012 को श्रीलंका के राष्ट्रपति रहते महिंद्रा राजपक्षे और भूटान के तत्कालीन प्रधानमंत्री जिग्मी योजर थिंगले ने रोपित किया था|
इस खास वृक्ष को पानी की कोई कमी न रहे, इसके लिए पहाड़ी पर स्थाई तौर पर पानी से भरा एक टैंकर खड़ा रहता है| इसे 20 फीट उंचाई तक जालियों से सुरक्षित किया गया है| इसका चेकअप हर 15 दिन में होता है| इसकी सुरक्षा में पुलिस विभाग का एक-चार का गार्ड स्थाई रूप से यहां तैनात रहता है। इसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी जिला कलेक्टर/DM की है।