उत्तर प्रदेश में केवल ईज ऑफ डूइंग क्राइम और ईज ऑफ डूइंग घोटाला: प्रियंका गांधी


स्टोरी हाइलाइट्स

Congress की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार की 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के दूसरे नम्बर पर पहुंचने को लेकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यहां 'केवल ईज ऑफ डूइंग क्राइम' और 'ईज ऑफ डूइंग घोटाला' है। https://twitter.com/priyankagandhi/status/1303200467233566720?s=20 प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा कि 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' पर यूपी सरकार का खुद की पीठ थपथपाना वैसा ही है जैसे लापता एमओयू के बल पर निवेश कराना। उत्तर प्रदेश में उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं, फैक्ट्रियों में ताला लगा है, बुनकर करघा बेचे जा रहे हैं। वास्तव में यहां केवल 'ईज ऑफ डूइंग क्राइम' और 'ईज ऑफ डूइंग घोटाला' है।