गरीब भूखा है, सरकार खास मित्रों की जेब भरने में लगी: राहुल गांधी


स्टोरी हाइलाइट्स

Global Hunger Index  (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) में भारत की स्थिति पड़ोसी देशों से भी खराब है| 107 देशों की लिस्ट में भारत 94वें नंबर पर है| Global Hunger Index  (ग्लोबल हंगर इंडेक्स) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 में भारत की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा है| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर अपने कुछ खास 'मित्रों' की जेब भरने का आरोप लगाया है| https://twitter.com/RahulGandhi/status/1317311317275914240?s=20 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, "भारत का गरीब भूखा है, क्योंकि सरकार सिर्फ अपने कुछ खास ‘मित्रों’ की जेबें भरने में लगी है| Global Hunger Index  (ग्लोबल हंगर इंडेक्स)  2020 की रिपोर्ट के अनुसार, 27.2 स्कोर के साथ भारत में भूख के मामले में स्थिति 'गंभीर' है| रिपोर्ट की मानें, तो भारत की करीब 14% जनसंख्या कुपोषण का शिकार है|