आत्मनिर्भर भारत: हमें लोकल प्रोडक्ट्स के लिए और ज्यादा वोकल होना है: PM Modi


स्टोरी हाइलाइट्स

PM मोदी ने आज कहा कि स्थानीय उत्पादों को बिहार में जितना बढ़ावा मिलेगा बिहार उतना ही आत्मनिर्भर बनेगा| PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से 20,050 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का शुभारंभ करते हुए यह भी कहा कि बिहार के गांव को आत्मनिर्भर भारत का केंद्र बनाने के लिए केंद्र सरकार अपने प्रयासों में और तेजी लाएगी| https://twitter.com/narendramodi/status/1303953711106990081?s=20 PM मोदी ने कहा, 'हमें इन लोकल प्रोडक्ट्स के लिए और ज्यादा वोकल होना है| हम लोकल के लिए जितना वोकल होंगे, उतना ही बिहार आत्मनिर्भर बनेगा| बिहार के गांवों को आत्मनिर्भर भारत का केंद्र बनाने के लिए हमारे प्रयास और बढ़ने वाले हैं|' PM मोदी ने कहा कि इन प्रयासों में बिहार के 'परिश्रमी' लोगों की बहुत बड़ी भूमिका है और इससे देश को और अधिक ताकत मिलेगी| PM मोदी ने कहा, 'बिहार के लोग देश में हों या विदेश में अपने परिश्रम से, अपनी प्रतिभा से, अपना लोहा मनवाते हैं| मुझे विश्वास है कि बिहार के लोग आत्मनिर्भर बिहार के सपनों को पूरा करने में भी निरंतर इसी तरह काम करते रहेंगे|'