जेपी नड्डा की मौजूदगी में सुनील जाखड़ बीजेपी में हुए शामिल, कांग्रेस पर साधा निशाना


स्टोरी हाइलाइट्स

Sunil Jakhar Joins BJP: पार्टी ज्वाइन करने के बाद जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया और कहा कि पंजाब में राष्ट्रवादी ताकतों का प्रथम स्थान भाजपा ले रही है. इसलिए आवश्यक होता है कि राष्ट्रवादी विचार रखने वाले सभी लोग भाजपा से जुड़ें और पार्टी को मजबूती प्रदान करें..!

कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए रोडमैप तैयार कर रही है। इसके लिए पार्टी ने उदयपुर में तीन दिवसीय 'नव संकल्प शिविर' भी चलाया। इस बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी से कुछ समय पहले इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अब वह राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुए।

 

पार्टी ज्वाइन करने के बाद जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, सुनील जाखड़ जी आज भाजपा की सदस्यता लेकर, पार्टी में शामिल हुए हैं। मैं अपनी और भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत और अभिनन्दन करता हूं। पंजाब में राष्ट्रवादी ताकतों का प्रथम स्थान भाजपा ले रही है। इसलिए आवश्यक होता है कि राष्ट्रवादी विचार रखने वाले सभी लोग भाजपा से जुड़ें और पार्टी को मजबूती प्रदान करें।

सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पर साधा निशाना-

कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव संदेश के माध्यम से कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की थी।

कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना, देखिये लाइव-

 
Live - 'दिल की बात'

Live - 'दिल की बात'

Posted by Sunil Jakhar on Friday, May 13, 2022

 

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने जातिगत समीकरण का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस में चल रही राजनीति पर सवाल उठाया और आलाकमान पर निशाना साधा था। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाए जाने के बाद सीएम की नियुक्ति के मुद्दे पर पंजाब के एक खास नेता को सुनने का आरोप लगाया। अंबिका सोनी के नाम पर सुनील जाखड़ ने मांग की कि सोनिया गांधी उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

सुनील जाखड़ ने कहा कि उनके परिवार की 3 पीढ़ियों ने 50 साल तक कांग्रेस की सेवा की। हालांकि, आज उन्होंने पार्टी के नियम का पालन नहीं करने और सभी पार्टी पदों से इस्तीफ़े पर पार्टी अध्यक्ष से माफी मांगी है। कांग्रेस ने हाल ही में सुनील जाखड़ के खिलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था।

पंजाब कांग्रेस ने उन्हें दो साल के लिए पार्टी से निलंबित करने की सिफारिश की थी, जिस पर सोनिया गांधी को फैसला लेना था। सुनील जाखड़ ने इससे पहले 13 मई को उदयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का फैसला किया था। उन्होंने इसके लिए फ्लाइट का टिकट भी बुक कराया था, लेकिन बाद में अपना मन बदल लिया और 14 मई को दोपहर 12 बजे फेसबुक लाइव पर अपनी बात रखी, और पार्टी को अलविदा कह दिया।

कांग्रेस ने जाखड़ को भेजा था नोटिस- 

कांग्रेस ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के बारे में ग़लत बयान देने के लिए सुनील जाखड़ को नोटिस भेजा था। लेकिन उन्होंने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को नोटिस भेजने से पहले उनसे बात करनी चाहिए थी। इसलिए उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया। उन्होंने उस समय साफ़ कहा कि वह कांग्रेस आलाकमान के आगे नहीं झुकेंगे।