कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में हुआ। सीएम के बाद उनकी कैबिनेट के 20 और मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली सतीशन के मुताबिक, 60 साल बाद केरलम में पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ ले रही है।
एन सतीशन से पहले केरल के तीसरे मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी। लेकिन 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद उनकी सरकार गिर गई। कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे। सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विदेश में होने के कारण शशि थरूर नहीं आए।
केरलम की कैबिनेट में 14 विधायकों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। इसमें सीपी जॉन और एन. शमसुद्दीन, के. एम. शाजी, पी. के. बशीर और वी. ई. अब्दुल गफूर, पी. सी. विष्णुनाथ, रोजी एम. जॉन, बिंदु कृष्णा, टी. सिद्दीकी, के. ए. थुलसी और ओ. जे. जनीश शामिल हैं।
कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।केरलम विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राज्यपाल का नीतिगत संबोधन 29 मई को निर्धारित है, और राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।
शपथ समारोह में कई राज्यों के सीएम
समारोह में कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत अन्य कांग्रेस नेता रहे। कांग्रेस के सीनियर लीडर शशि थरूर अमेरिका के बोस्टन में होने के कारण कार्यक्रम में मौजूद नहीं होंगे। उन्होंने 16 मई को वीडी सतीशन, सांसद केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्नीथला के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी।
पुराण डेस्क