उत्तर प्रदेश: यमुना नदी में तैरते मिले रहे है शव 


स्टोरी हाइलाइट्स

उत्तर प्रदेश: यमुना नदी में तैरते मिले रहे है शव : उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों कोरोना के कारण लोग मर रहे हैं। पर्याप्त सुविधाओं और संसाधनों .....

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों कोरोना के कारण लोग मर रहे हैं। पर्याप्त सुविधाओं और संसाधनों की कमी के कारण लोग गांवों में मर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गांवों की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हमीरपुर जिले में यमुना नदी में कई शव तैर रहे हैं। गांवों में इतनी मौतें हो रही हैं कि लोग दाह संस्कार करने के बजाय सीधे यमुना नदी में बहा रहे हैं। पूरा इलाका तब हिल गया जब आज शुक्रवार को अचानक यमुना नदी में कई लाशों को तैरते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कहा कि यमुना में कई शव तैर रहे थे। कानपुर और हमीरपुर जिलों के ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों के मरने की सूचना है। सभी लाशों को ग्रामीणों द्वारा यमुना नदी में बहा दिया जा रहा है।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तो ग्रामीण एक ट्रैक्टर में शवों को ट्रैक्टर में भरकर ले जा रहे थे। स्थानीय बच्चों ने यह भी कहा कि उनके सामने कई शव नदी में बहा दिए गए थे। बच्चों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से शवों को इस तरह से यमुना में बहाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कानपुर हमीरपुर जिले से होकर गुजरने वाली यमुना नदी के उत्तरी किनारे पर है और हमीरपुर दक्षिण तट पर है।