कभी सलमान को दुनिया का सबसे सेक्सी पुरुष मानती थीं ऐश्वर्या .... बस इस एक बात से बदल गया दिल
आज ऐश्वर्या राय अभिषेक की पत्नी हैं और उनकी एक बेटी भी है। लेकिन एक समय था जब ऐश्वर्या का नाम सलमान खान के साथ जुड़ा था। ऐश्वर्या राय और सलमान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में अभिनय किया था। इसी फिल्म से उनका प्यार परवान चढ़ा। लेकिन असल जिंदगी में शादी नहीं हो पाई। हालांकि सलमान और ऐश्वर्या राय से जुड़ी कई पुरानी बातें आज भी वायरल हो रही हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी गरेवाल का चैट शो काफी पॉपुलर हुआ था। उन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे इस चैट शो में जाकर खुलासे करते थे। ऐसे ही एक एपिसोड में ऐश्वर्या राय भी पहुंचीं जहां उन्होंने अपने करियर और फिल्मों से जुड़े कई किस्से बताए। 1999 में जब ऐश्वर्या शो में पहुंचीं तो सिमी गरेवाल ने उनसे बेहद खास सवाल पूछा।
सिमी ने ऐश्वर्या राय से पूछा कि आपको क्या लगता है कि इंडस्ट्री का सबसे सेक्सी और कूल आदमी कौन है? जवाब में ऐश्वर्या कुछ देर सोचती हैं और पूछती हैं कि क्या सेक्सी शब्द को आकर्षक शब्द में बदला जा सकता है। तो सिमी कहती हैं, 'नहीं, आप इस शब्द के लिए उस शख्स का नाम लें। तब ऐश्वर्या राय कहती हैं- अगर लुक की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुने गए भारतीय पुरुषों का नाम-सलमान खान होना चाहिए।
गौरतलब है कि इंडस्ट्री में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती से लोग हार जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ लड़कियों के बीच सलमान का क्रेज भी अलग है। जब सलमान और ऐश्वर्या को एक साथ देखा गया तो फैंस उन्हें देखकर खुश हो गए। यह भी कहा जाता है कि सलमान ने ही संजय लीला भंसाली को फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए ऐश्वर्या का नाम बताया था। भंसाली सलमान और ऐश्वर्या को बाजीराव मस्तानी के लिए साथ लेना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
सलमान और ऐश्वर्या एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और माना जाता है कि अगर सब ठीक होता तो दोनों शादी कर लेते। हालांकि, रिश्ते के कुछ ही समय बाद ऐश्वर्या ने सलमान पर उनके साथ हिंसा करने का आरोप लगाया। इसके बाद से ही दोनों के संबंधों में खटास आ गई है। सलमान के घमंडी रवैये के कारण ऐश्वर्या को भी फिल्मों में परेशानी होने लगी। इसके बाद ऐश्वर्या ने सलमान से दूरी बनाने का फैसला किया और उसी में अभिषेक उनकी जिंदगी में आ गए और सलमान के साथ ऐश्वर्या का नाम हमेशा के लिए खत्म हो गया। ‘शादी मेरे लिए कोई समझौता नहीं’ वैवाहिक जीवन पर ऐश्वर्या राय बच्चन का बड़ा बयान बदल जाएगा आपका भी नजरिया
![]()
                                
 
										
										
										
बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी गरेवाल का चैट शो काफी पॉपुलर हुआ था। उन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे इस चैट शो में जाकर खुलासे करते थे। ऐसे ही एक एपिसोड में ऐश्वर्या राय भी पहुंचीं जहां उन्होंने अपने करियर और फिल्मों से जुड़े कई किस्से बताए। 1999 में जब ऐश्वर्या शो में पहुंचीं तो सिमी गरेवाल ने उनसे बेहद खास सवाल पूछा।
सिमी ने ऐश्वर्या राय से पूछा कि आपको क्या लगता है कि इंडस्ट्री का सबसे सेक्सी और कूल आदमी कौन है? जवाब में ऐश्वर्या कुछ देर सोचती हैं और पूछती हैं कि क्या सेक्सी शब्द को आकर्षक शब्द में बदला जा सकता है। तो सिमी कहती हैं, 'नहीं, आप इस शब्द के लिए उस शख्स का नाम लें। तब ऐश्वर्या राय कहती हैं- अगर लुक की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुने गए भारतीय पुरुषों का नाम-सलमान खान होना चाहिए।
गौरतलब है कि इंडस्ट्री में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती से लोग हार जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ लड़कियों के बीच सलमान का क्रेज भी अलग है। जब सलमान और ऐश्वर्या को एक साथ देखा गया तो फैंस उन्हें देखकर खुश हो गए। यह भी कहा जाता है कि सलमान ने ही संजय लीला भंसाली को फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए ऐश्वर्या का नाम बताया था। भंसाली सलमान और ऐश्वर्या को बाजीराव मस्तानी के लिए साथ लेना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
सलमान और ऐश्वर्या एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और माना जाता है कि अगर सब ठीक होता तो दोनों शादी कर लेते। हालांकि, रिश्ते के कुछ ही समय बाद ऐश्वर्या ने सलमान पर उनके साथ हिंसा करने का आरोप लगाया। इसके बाद से ही दोनों के संबंधों में खटास आ गई है। सलमान के घमंडी रवैये के कारण ऐश्वर्या को भी फिल्मों में परेशानी होने लगी। इसके बाद ऐश्वर्या ने सलमान से दूरी बनाने का फैसला किया और उसी में अभिषेक उनकी जिंदगी में आ गए और सलमान के साथ ऐश्वर्या का नाम हमेशा के लिए खत्म हो गया।