MP में शीतलहर ने कंपकपाया, नया सिस्टम एक्टिव होने से अगले तीन दिनों कड़ाके की ठंड, जनजीवन अस्त-व्यस्त


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश में लगातार शीतलहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, पचमढ़ी बर्फ से ढक, ज़्यादातर शहर घने कोहरे से ढके, अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी..!!

मध्य प्रदेश में जनवरी में अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़  रही है और घना कोहरा भी छा रहा है। पूरा मध्य प्रदेश इस समय घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है।

रविवार की सुबह की शुरुआत कोहरे की चादर में लिपटी हुई रही। सोमवार को भोपाल में इस मौसम का सबसे घना कोहरा रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही भोपाल में विज़िबिलिटी 20 मीटर से भी कम हो गई। रविवार को राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

कड़ाके की ठंड, कोल्ड वेव और कोहरे के कारण 18 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।  बच्चों को ठंड से राहत देने के लिए भोपाल और धार में स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, उमरिया और राजगढ़ समेत कई जिलों में ठंड ने बुरी तरह असर डाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

सोमवार 5 जनवरी की सुबह भोपाल समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। सोमवार सुबह भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, राजगढ़, रायसेन, आगर-मालवा, शाजापुर, विदिशा, सागर, दमोह, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, पनहनपुर, टिक्कर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया और कटनी में कोहरा छाया रहा।

राजगढ़, दतिया, छतरपुर और उमरिया में दिन में कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

चार दिनों में अधिकतम तापमान  में 4 डिग्री की कमी आई है। नतीजतन, दिन में भी ठंड महसूस हो रही है। 

बता दें कि पूरा मध्य प्रदेश कोहरे और ठंड की लहर की चपेट में आ रहा है। घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने रोज़मर्रा की ज़िंदगी को बुरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने शाम को ठंड बढ़ा दी है। इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट की साइंटिस्ट डॉ. दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक ट्रफ के रूप में फैल गया है। एक ट्रफ लाइन भी बन गई है। दोनों के मिले-जुले असर से घना कोहरा फैल रहा है। दिन का टेम्परेचर कम होने से ठंड बढ़ गई है। यह स्थिति अगले दो से तीन दिनों तक बनी रहेगी और दिन का टेम्परेचर कम रहेगा।