भोपाल के किसान ने उगाई अनोखी भिन्डी, देखने में लाल, सेहत के लिए कमाल 


स्टोरी हाइलाइट्स

भोपाल के इस किसान ने एक अनोखी भिंडी उगाई है| इस भिंडी की कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे, यह भिंडी 10, 20 या ₹50 किलो नहीं बल्कि इसके दाम ₹400..

भोपाल के किसान ने उगाई अनोखी भिन्डी, देखने में लाल, सेहत के लिए कमाल भोपाल के इस किसान ने एक अनोखी भिंडी उगाई है| इस भिंडी की कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे, यह भिंडी 10, 20 या ₹50 किलो नहीं बल्कि इसके दाम ₹400 से ₹500 प्रति किलो होते हैं| यह भिंडी लाल कलर की है और यह अपने आप में कई गुणों से भरपूर है| इस भिंडी में फोलिक एसिड पाया जाता है जो सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है| भोपाल के इस किसान का नाम है मिश्री लाल राजपूत| खजूरी कलां में रहने वाले मिश्रीलाल राजपूत ने इस भिंडी की खेती की है| मिश्रीलाल की माने तो वह इस भिंडी का प्रोडक्शन करने वाले सूबे के पहले किसान है| देखें video : [embed]https://youtu.be/XYjEuWEpp7U[/embed] ये भी पढ़ें.. अविष्कार: जिनकी खोज भारत में हुई… मिश्रीलाल को भिंडी की जानकारी बनारस के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेजिटेबल रिसर्च सेंटर से मिली| मिश्रीलाल ने पहले 1 किलो बीज से इसकी फसल का प्रायोगिक परीक्षण किया| मिश्रीलाल का कहना है कि 1 एकड़ जमीन पर इस भिंडी की 40 से 50 क्विंटल और ज्यादा से ज्यादा 70 से 80 क्विंटल पैदावार की जा सकती है| एक पौधे में 40 से 50 भिंडी लगती है| यह भिंडी आम भिंडी से 10 से 15 गुना महंगी होती है| दरअसल यह सामान्य भिंडी से न केवल अधिक स्वादिष्ट है बल्कि इसमें न्यूट्रिशन और ऐसे हेल्थ सप्लीमेंट्स होते हैं जिसकी डिमांड माल्स और सुपरमार्केट में होती है| ये भी पढ़ें.. क्या आप जानते हैं कि सिम कार्ड के एक तरफ का कोना क्यों काट दिया जाता है? जानिए क्या है वजह लाल भिंडी कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होती है| यह भिंडी हार्ट की बीमारी, मोटापा और डायबिटीज को कंट्रोल कर सकती है। इसमें मौजूद आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट इसे हार्ट के लिए फायदेमंद बनाते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर लाल भिंडी सेहत के मामले में किसी रामबाण औषधि से कम नहीं है।