देश की अर्थव्यवस्था अब सुधर रही, रेपो रेट स्थिर: RBI


स्टोरी हाइलाइट्स

देश की अर्थव्यवस्था अब सुधर रही, रेपो रेट स्थिर: RBI RBI Governer शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए निर्णयों का ऐलान कर दिया गया है| RBI ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है| रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3|35% पर बरकरार है| रेपो रेट में बदलाव न होने का मतलब ये हुआ कि EMI या LOAN की ब्याज दरों पर नई राहत नहीं मिलेगी| RBI Governer शक्तिकांत दास ने कहा, Global Economy कमजोर है| लेकिन Corona की मार के बाद देश की अर्थव्यवस्था अब सुधर रही है| विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है| खुदरा महंगाई दर नियंत्रण में है| RBI Governer ने कहा है कि वित्त वर्ष 2020-21 में GDP Growth Rate निगेटिव रहेगी| जून में लगातार चौथे महीने भारत के व्यापार निर्यात में कमी आई| घरेलू मांग में कमी और अंतर्राष्ट्रीय क्रूड तेल के दामों में कमी की वजह से जून महीने में आयात में काफी कमी आई| RBI Governer दास ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों में सुधार की शुरुआत हो गई थी, लेकिन Coronavirus के मामले बढ़ने से lockdown लगाने को मजबूर होना पड़ा| वैश्विक आर्थिक गतिविधियां कमजोर बनी हुई है, Covid-19 मामलों में उछाल ने पुनरुद्धार के शुरुआती संकेतों को कमजोर किया है| आपूर्ति श्रृंखला में बाधायें बरकरार हैं जिससे विभिन्न क्षेत्रों में महंगाई का दबाव बना हुआ है|