Election Update: मिथुन चक्रवर्ती को चुनावी मैदान में उतार सकती है BJP


स्टोरी हाइलाइट्स

असम, केरल, तमिलनाडु, बंगाल और पुडुचेरी में अगले कुछ हफ्तों में विधानसभा चुनाव होंगे। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 अप्रैल....

असम, केरल, तमिलनाडु, बंगाल और पुडुचेरी में अगले कुछ हफ्तों में विधानसभा चुनाव होंगे। केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 6 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। वही, असम में मतदान तीन चरणों में होंगे, बंगाल में आठ चरणों में मतदान होगा। वोटों की गिनती सभी राज्यों में 2 मई को होगी। BJP, असम में भी सत्ता में आने उम्मीद कर रही है, क्योंकि उसे Congress, AIUDF और क्षेत्रीय दलों के गठबंधन का सामना करना पड़ रहा है। बंगाल में TMC अपनी बढ़त को बनाए रखने के लिए लड़ रही है। बता दें कि, BJP ने पिछले कुछ सालों में राज्य में एक नाटकीय चुनावी बढ़त पाई है। Election Update कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद असम में पार्टी द्वारा बनाई जाने वाली सरकार दिल्ली से नहीं चलेगी। BJP ने असम में पिछले 5 वर्षों से चाय बागान श्रमिकों की भावनाओं और भाग्य के साथ खेला है।  तमिलनाडु में 6.28 करोड़ मतदाता, मतदान करने के योग्य हैं। बहुमत हासिल करने के लिए 118 सीटों की  जरूरत है। बंगाल के TMC नेता फिरहाद हकीम ने चुनाव के मैदान में उतरने के लिए कोलकाता के नगर निगम अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, जो बंगाल में चुनाव से पहले BJP में शामिल हुए, चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस) ने सत्ता में आने पर खुशहाली मंत्रालय बनाने का वादा किया है।