स्टोरी हाइलाइट्स
देश में कल पांच राज्यों के विधानसभा और उत्तर प्रदेश में पंचायती चुनाव परिणामों की घोषणा हो गयी है। महीनो से चलने वाला चुनाव का खेल कल ख़तम हो गया।
चुनाव खत्म :- देश में लॉकडाउन लगने के आसार बड़े, दो राज्यों ने की शुरुआत
देश में कल पांच राज्यों के विधानसभा और उत्तर प्रदेश में पंचायती चुनाव परिणामों की घोषणा हो गयी है। महीनो से चलने वाला चुनाव का खेल कल ख़तम हो गया। कल के परिणाम के बाद अब देश लॉकडाउन की ओर बढ़ने लगा है। रविवार को राष्ट्रीय टास्क फोर्स ने जहां दोबारा से दो सप्ताह के लिए राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की है। वहीं हरियाणा, ओड़िशा सहित कुछ राज्यों ने लॉकडाउन की घोषणा भी कर दी है।
देखा जाये तो पिछले पांच सप्ताह से देश कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। रोज़ तेजी से फैलते संक्रमण ने बहुत से राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस समय 12 राज्यों में संक्रमण की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ही अनुसार 150 जिलों में संक्रमण दर 15 फीसदी से भी ज्यादा है। जबकि 250 जिलों में संक्रमण दर 10 से 15 फीसदी के बीच है। ऐसे में इन इलाकों में एक सख्त लॉकडाउन की आवश्यकता है।
दो सप्ताह पहले भी राष्ट्रीय टास्क फोर्स ने सरकार से सिफारिश करी थी जिन जिलों में ज्यादा खतरा है उधर लॉकडाउन लगा दिया जाये। सूत्रों के अनुसार कहा जा रहा था कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के चलते इस पर विचार नहीं किया गया। कल परिणाम आने के बाद फिर से टास्क फोर्स ने कम से कम दो सप्ताह के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन लगाने की सलाह दी है।
वैसे तो पीएम मोदी ने 20 अप्रैल के संबोधन में ही यह स्पष्ट कर दिया था कि सरकार लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है। वह लॉकडाउन लगाना नहीं चाहती हैं। उन्होंने राज्यों से भी कहा था कि लॉकडाउन का इस्तेमाल अंतिम विकल्प के रूप में ही किया जाए। इस वक्त देश के लिए दवा भी और कढ़ाई की आवश्यकता है।
दो राज्यों ने की घोषणा
हरियाणा के गृहमंत्री ने जानकारी दी है कि तीन मई से पूरे राज्य में सात दिन के लिए लॉकडाउन लगाया जाएगा। दिशा निर्देश सभी पिछले साल की तरह होंगे। वहीं ओडिशा सरकार ने आगामी पांच से 19 मई के बीच संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल 10 मई तक कर्फ्यू लगाया हुआ है जिसे लॉकडाउन में भी राज्य सरकार बदल सकती है।