किसान आंदोलनकारी दिल्ली की ओर कुछ कर रहे हैं। इस बीच पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने बुधवार को आंसू गैस के गोले दाग दिए गए। इसके चलते किसान आक्रोशित हो गए। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों से बातचीत के लिए फिर से न्योता भेजा है।
प्रदर्शनकारी किसान बैरिकेडिंग तोड़ने के लिए अपने साथ JCB-पोकलेन मशीनें तक लेकर आये हैं। साथ ही आंसू गैस से बचने के लिए किसान गीली बोरियां और चश्मा साथ रखे हैं। साउंड कैनन से बचने के लिए किसानों ने ईयर प्लग भी पहने हैं।
इधर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रदर्शनकारी किसानों से आगे न बढ़ने की अपील की है। करीब 14 हजार किसान शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच करने के प्रयास में हैं। किसान 1200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ राजधानी की तरफ निकल रहे हैं। किसानों ने शंभू बॉर्डर पर अरदास भी की। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर भी अलर्ट है। यहां पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात है।
वहीं भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कल संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की बैठक चंडीगढ़ में है जिसमे आगे की रणनीति तय की जायेगी। मीटिंग में देश भर के किसान हिस्सा लेंगे। साथ ही एमएसपी गारंटी कानून की मांग पूरी ताकत से उठाई जायेगी।