धर्म: करोडपति कैसे बनें?


स्टोरी हाइलाइट्स

करोडपति कैसे बनें?

करोडपति कैसे बनें? यदि आप करोड़पति बनना चाहते हैं| तो आपको कर्मों और मेहनत की होड़ करना होगी क्योंकि करोड़ से तात्पर्य है कर+होड़| यदि अरब पति होना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन 24 घंटे जपना होगा| आ-रब पुकारना होगा। रब अर्थात् ईश्वर (शिव) को जब आप याद करेंगे, पुकारेंगे तो वह निश्चित आयेंगे ही और जब वह आपके जपने से आ जायेंगे तो आप अरबपति हो जायेंगे। खरबपति से तात्पर्य है खा-रब, खा-रब अर्थात जब ईश्वर के कार्यों में दान,पुण्य,धर्म आदि एवं जीर्ण-शीर्ण शिव मन्दिरों की देखभाल में अपना पवित्र धन व्यय करेंगे तो एक दिन आप खरबपति बन जायेंगे। दान-पुण्य, धर्मादि कार्य करने से आपका शंख चारों ओर बजेगा एवं आपकी ख्याति दसों दिशाओं में फैल जायेगी और संसार आपके धन का आकलन नहीं कर सकेगा आप शंखपति कहलायेंगे। शंख पति के बाद पदमपति होना बहुत सामान्य है जब व्यक्ति पदमपति बन जाता है तो दुनिया में उसके जहाँ भी चरण पड़ते हैं वहां महाकुंभ और उत्सव जैसा माहौल हो जाता है। अतः यदि आप ऐश्वर्य चाहते हैं तो ईश्वर को पहले पूजना होगा, पाना होगा तथा धार्मिक ग्रन्थों का अध्ययन करना होगा। ऐश्वर्य ईश्वर का ही दूसरा नाम है। सृष्टि आज तक जिसने भी ऐश्वर्य पाया है, सर्वप्रथम उसने ईश्वर की आराधना कर उसे पाने का प्रयास किया। सभी ऐश्वर्यशाली लोग परमात्मा क स्मरण करते हुए सम्पूर्ण शक्ति के साथ कर्मसाधन में तल्लीन रहे और अपने विनम्र प्रयासों से संसार में कीर्तिमान स्थापित कर अमर हो गये। उस ईश्वर की ही मंशा रही है। व्यक्ति की जैसी सोच होती है, ईश्वर वैसी ही परिस्थितियाँ निर्मित करता रहता है।