पाकिस्तान की रहने वाली जावेरिया खानम अपने मंगेतर से शादी रचाने भारत पहुंची हैं। जावेरिया ने बाघा बार्डर से हिंदुस्तान की सीमा में एंट्री ली। भारत में एंटर होने के बाद जावेरिया ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया। यहां पर उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों से किया गया।
हालांकि जावेरिया ने पूरी तरह से कानूनी तौर पर एंट्री की है। जावेरिया खानम पाकिस्तान के कराची की रहने वाली हैं, वे पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के रहने वाले समीर खान से शादी करेंगी।
इस शादी से पहले दोनों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। क्योंकि जावरिया पाकिस्तानी नागरिक है और उन्हें भारत आने के लिए वीजा नहीं मिल रहा था। वीजा पाने के प्रयास करीब साढ़े पांच साल पहले शुरू हुए थे। दरअसल, समीर खान ने जर्मनी में पढ़ाई की और भारत आने के बाद उन्होंने अपनी मां के मोबाइल पर जावेरिया की तस्वीर देखी। समीर खान के परिवार के कई रिश्तेदार पाकिस्तान में भी रहते हैं।
जवरिया की तस्वीर देखने के बाद समीर ने फैसला किया कि वह उससे शादी करेगा। लेकिन बाद में भारत और पाकिस्तान में लॉकडाउन के कारण वीजा सेवा बंद कर दी गई। लेकिन समीर ने अपनी कोशिशें जारी रखीं और आख़िरकार जवेरिया को भारत आने के लिए 45 दिन का वीज़ा मिल गया।
भारत पहुंचने के बाद जावेरिया का कहना है, कि मैं समीर को 5 साल से जानती हूं। मैरिज वीजा को लेकर प्रक्रिया होनी चाहिए। हालांकि दोनों ही देशों ने हमें मिलाने का प्रयास किया। नीयत साफ तो कोई बाधा बीच में नहीं आती।
जावेरिया और समीर जनवरी के पहले हफ्ते में शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, उससे पहले समीर की ओर से जावेरिया के लिए दीर्घकालिक वीजा के लिए भी आवेदन किया जाएगा। ताकि जवेरिया भारत में रह सके। समीर का ये भी कहना है कि भले ही उन्होंने जर्मनी में पढ़ाई की है। लेकिन शादी के बाद वह जावेरिया के साथ भारत में ही रहेंगे।