फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप बंद करने के पीछे मोदी सरकार की साजिश, कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल


स्टोरी हाइलाइट्स

नई दिल्ली: भारत समेत दुनिया भर के विभिन्न देशों में सोमवार को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप छह घंटे के लिए बंद हों...

फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप बंद करने के पीछे मोदी सरकार की साजिश, कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल
  नई दिल्ली: भारत समेत दुनिया भर के विभिन्न देशों में सोमवार को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप छह घंटे के लिए बंद हों गए थे। हालांकि कांग्रेस इसमें भी मोदी सरकार के साथ साजिश करती नजर आ रही है, कांग्रेस का कहना है कि, क्या ऐसा लखीमपुर नरसंहार की सच्चाई को दबाने के लिए किया गया है ?   सोशल मीडिया   उन्होंने सवाल किया कि, वीडियो को वायरल होने से रोकने के लिए उन्होंने वाईफाई और इंटरनेट को भी धीमा कर दिया था।  जियो का इस्तेमाल कई लोग करते हैं इसे भी बंद कर दिया गया था। टीवी न्यूज के बाद अब ये लोग इंटरनेट पर भी कब्जा करना चाहते हैं।   https://twitter.com/rohanrgupta/status/1445092751549239298?s=20   कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने भी फेसबुक और व्हाट्सएप के डाउन होने पर सवाल उठाते हुए कहा, 'अगर सोशल मीडिया साइट लंबे समय से डाउन है तो यह संयोग है या प्रयोग ? कांग्रेस के सोशल मीडिया समन्वयक विनय कुमार ने लिखा, व्हाट्सएप, फेसबुक भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप हैं, क्या कोई मोदी फ्रेंड जुकरबर्ग द्वारा क्रूर #लखीमपुर_किसान_नरसंहार वीडियो को वायरल होने से रोकने के लिए एक साजिश की गंध करता है ?   https://twitter.com/i/status/1445084960109391878