संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया है कि वर्ष-2024 का ‘राष्ट्रीय तानसेन सम्मान’ मुम्बई के पं. राजा काले को और वर्ष-2024 का ‘राष्ट्रीय तानसेन सम्मान’ कोलकाता के पं. तरुण भट्टाचार्य को प्रदान किया जाएगा।
वर्ष-2024 का ‘राजा मानसिंह तोमर राष्ट्रीय सम्मान’ साधना परमार्थिक संस्थान समिति, खरगोन और वर्ष-2025 का ‘राजा मानसिंह तोमर राष्ट्रीय सम्मान’ ‘रागायन’, ग्वालियर को प्रदान किया जाएगा। ये सम्मान 15 से 19 दिसंबर, 2025 तक ग्वालियर में आयोजित 101वें तानसेन समारोह आयोजन में प्रदान किए जाएंगे।
संस्कृति विभाग द्वारा प्रतिवर्ष हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में ‘राष्ट्रीय तानसेन सम्मान’ एवं संगीत, संस्कृति एवं कला के संरक्षण में कार्य करने वाली संस्था को ‘राजा मानसिंह तोमर राष्ट्रीय’ सम्मान प्रदान किया जाता है। सम्मानित कलाकार एवं संस्था को 5 लाख की सम्मान राशि एवं सम्मान पट्टिका भेंट की जाती है।
‘राष्ट्रीय तानसेन सम्मान’ वर्ष-1980 से प्रदान किया जा रहा है। अब तक 55 कला सर्जकों को ये सम्मान प्रदान किया जा चुका है। वर्ष-2023 का ‘राष्ट्रीय तानसेन सम्मान’ सम्मान पंडित स्वपन चौधरी, कोलकत्ता (तबला वादक) को प्राप्त हुआ था। वर्ष-2023 का ‘राजा मानिसंह तोमर राष्ट्रीय सम्मान’ सम्मान सानंद न्यास, इंदौर को प्रदान किया गया था। ‘राजा मानिसंह तोमर राष्ट्रीय सम्मान’ वर्ष- 2011 से प्रदान किए जा रहे हैं। अब तक 13 संस्थाओं को ये सम्मान दिया जा चुका है।
पुराण डेस्क