भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र में कितनी तीलियां हैं?-(Vishnu Chakra)


स्टोरी हाइलाइट्स

इस विषय मे हमें धार्मिक ग्रंथों में विभिन्न जानकारी मिलती है।विष्णु के सुदर्शन चक्र में कुल 1000 आरे थे.krishna sudarshan chakra...Vishnu chakra

भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र में कितनी तीलियां हैं?-(Vishnu chakra) इस विषय मे हमें धार्मिक ग्रंथों में विभिन्न जानकारी मिलती है। कई स्थानों में ये कहा गया है कि विष्णु के सुदर्शन चक्र में कुल 1000 आरे थे। ऐसा इसीलिए माना गया है कि भगवान विष्णु ने इसे हासिल करने के लिए 1000 वर्षों तक, 1000 नील कमल के पुष्पों द्वारा भगवान शिव के 1000 नामों से प्रार्थना की थी। तब उत्साहित होकर भगवान शिव ने अपने तीसरे नेत्र से उस महान अस्त्र को उत्पन्न किया था। शिव पुराण में वीरभद्र और श्रीहरि के युद्ध की टिप्पणी में कहा गया है - 1000 आरों वाला वो महान अस्त्र (सुदर्शन चक्र) भयंकर प्रलयाग्नि निकालता है| वीरभद्र की ओर बढ़ा किन्तु उस रुद्रावतार ने, जो बल में स्वयं रुद्र के समान ही था, उस महान अस्त्र को इस प्रकार मुँह में रख लिया जैसे कोई जल को पी जाता है। हरिवंश पुराण के अनुसार सुदर्शन चक्र में 108 आरे थे और इसे भगवान परशुराम ने श्रीकृष्ण को प्रदान किया था। 108 आरों का विवरण तब भी मिलता है जब महावीर हनुमान, श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र को अपने मुख में पकड़ कर रख लेते हैं। हालांकि इस चक्र का सबसे प्रासंगिक विवरण विष्णु पुराण में मिलता है। विष्णु पुराण के तदानुसार सुदर्शन चक्र में कुल 12 आरे थे। भगवान विष्णु की तपस्या से प्रसन्न हो महादेव उन्हें सुदर्शन चक्र देते हुए कहते है - "हे नारायण! सुदर्शन नाम का ये महान आयुध 12 आरों, 6 नाभियों एवं 2 युगों ये युक्त है। इनके 12 आरों में 12 आदित्यों का तथा 6 नाभियों में 6 ऋतुओं का वास है। अतः आप इसे लेकर निर्भय रूप से दुष्टों का संहार करें।" Latest Hindi News के लिए जुड़े रहिये News Puran से.