भोपाल: मुख्यमंत्री आवास के सामने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की फांसी लगाने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार


स्टोरी हाइलाइट्स

भोपाल: मुख्यमंत्री आवास के सामने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की फांसी लगाने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार....

मुख्यमंत्री आवास की घेराबंदी करने श्यामला हिल्स पहुंचीं थी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, कोरोना, महंगाई और बेरोजगारी के कारण मरने वालों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए मध्य प्रदेश में राज्य महिला कांग्रेस द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास की घेराबंदी कर दी गयी। इसी दौरान मुख्यमंत्री आवास में घुसने को लेकर पुलिसकर्मियों और महिला कांग्रेस के बीच धक्का-मुक्की भी हो गई। कुछ महिलाओं ने फांसी लगाने की भी कोशिश की। कुछ देर के विरोध के बाद पुलिस ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश की महिला कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री आवास की घेराबंदी करने श्यामला हिल्स पहुंचीं। सूचना मिलते ही यहां महिला पुलिस दल को मुख्यमंत्री आवास भेजा गया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जैसे ही मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करना शुरू किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। कुछ कार्यकर्ता गले में स्कार्फ बांधे हुए थे। स्कार्फ लपेटकर कुछ कार्यकर्ताओं ने उसे फांसी देने की कोशिश की तो पुलिस ने बीच-बचाव कर उन्हें रोक लिया। [video width="476" height="270" mp4="https://www.newspuran.com/wp-content/uploads/2021/07/Nzr2XSG37pNnSmRA.mp4"][/video] महिलाएं विरोध में सड़क पर बैठ गईं। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान विदिशा महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका किरार, ग्वालियर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रुचि गुप्ता, भोपाल से प्रियंका सिंह राजपूत, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव शशि मिश्रा व कल्पना मिश्रा, सचिव फरजाना खान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।