वनप्लस 12 व वनप्लस 12 आर का इंतज़ार ख़त्म, जानिये कब होगा लॉन्च


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

वनप्लस ने अभी फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है..!!

टेक कंपनी वनप्लस 23 जनवरी को ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में वनप्लस 12 और वनप्लस 12 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म व ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन को टीज करते हुए लॉन्च डेट की जानकारी दी है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि वनप्लस 12 में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा वनप्लस ने अभी फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है। 

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में इसके बारे में पहले ही जानकारी सामने आ चुकी है। आइए इन्ही रिपोर्ट के अनुसार एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं। वनप्लस 12 लॉन्च ईवेंट 23 जनवरी की शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। कंपनी वनप्लस 12 में 6.82 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दे सकती है, जिसमें 1440 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलेगा। जबकि, वनप्लस में 1200 2712 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.74 इंच का ओलेड डिस्प्ले मिल सकता है।