यूटरस कैंसर: शुरुआती लक्षण, जिन्हें अनदेखा बिलकुल भी ना करे..


स्टोरी हाइलाइट्स

ब्रेस्ट कैंसर के बाद महिलाओं में सबसे ज्यादा यूटरस कैंसर होता है। आज यूटरस कैंसर की समस्या किसी भी उम्र की महिलाओं और लड़कियों में देखी जा सकती है। कम उम्र की बच्ची को भी गर्भाशय कैंसर होने का खतरा रहता है। यह गायनकोलॉजी से संबंधित एक खतरनाक कैंसर है। इसमें ओवरी और उसके आसपास के भाग प्रभावित होते हैं। ब्रेस्ट या फिर किसी दूसरे कैंसर की तुलना में यूटरस कैंसर से महिलाओ के मरने की संख्या अधिक है|

ब्रेस्ट कैंसर के बाद महिलाओं में सबसे ज्यादा यूटरस कैंसर होता है। आज यूटरस कैंसर की समस्या किसी भी उम्र की महिलाओं और लड़कियों में देखी जा सकती है। कम उम्र की बच्ची को भी गर्भाशय कैंसर होने का खतरा रहता है। यह गायनकोलॉजी से संबंधित एक खतरनाक कैंसर है। इसमें ओवरी और उसके आसपास के भाग प्रभावित होते हैं। ब्रेस्ट या फिर किसी दूसरे कैंसर की तुलना में यूटरस कैंसर से महिलाओ के मरने की संख्या अधिक है| यूटरस कैंसर को ”एंडोमेट्रिअल कार्सिनोमा” भी कहा जाता है। इसमें यूटरस के हेल्दी सेल्स अनियमित रूप से बढ़ने लगते हैं और गांठ का रूप ले लेते हैं। ये ही गांठ कैंसरग्रस्त हो जाते हैं। कुछ लक्षणों के जरिए आप पहचान सकती हैं कि आपको यूटरस कैंसर है या नहीं। जब लक्षण नजर आएं, तो बिना देर किए इसका इलाज करवाना ही सबसे बेहतर तरीका है, इसे जानलेवा रोग से बचने का... जानें, यूटरस कैंसर के शुरुआती लक्षण-   1. क्या आप जब भी अपने पार्टनर के साथ सेक्स करती हैं, तो आपको तेज दर्द और असुविधा महसूस होती है? यदि हां, तो इसे नजरअंदाज ना करें। ओवरी में ट्यूमर होने के कारण भी सेक्स करने के दौरान कुछ महिलाओं को दर्द होता है। 2. ट्यूमर जैसे-जैसे बढ़ता जाता है, तो इससे पेट, मूत्राशय और छोटी आंत पर दबाव बढ़ता है। इससे मल त्याग करने में भी परेशानी होती है। हो सकता है आप ओवेरियन कैंसर (Ovarian cancer) की शिकार हो चुकी हों। 3. ब्लड स्पॉटिंग या मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग होना ओवेरियन कैंसर के सबसे खतरनाक लक्षणों में से एक हो सकता है। कई बार ऐसा किसी अन्य कारणों से भी हो सकता है, लेकिन इस लक्षण को भूलकर भी नजरअंदाज न करें, खासतौर से तब, जब आपको यह बार-बार हो। ऐसा तब होता है, जब कैंसर आसपास के उतकों तक फैल जाता है। 4. बार-बार पेशाब लगना, पेशाब में खून आना, ये चिंता की बात हो सकती है। यदि पेशाब संबंधी आदतों में अचानक बदलाव आने लगे, तो ये भी ओवेरियन कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। 5. श्रोणि (Pelvis) में दर्द हो, तो इसे नजरअंदाज ना करें। कई बार ओवरी में ट्यूमर होने के कारण भी होता है। ट्यूमर होने से ओवरी के आसपास के अंगों पर दबाव पड़ता है। दर्द कुछ दिनों तक लगातार बना रहे, तो डॉक्टर से मिलें, क्योंकि यह ओवेरियन कैंसर का एक लक्षण हो सकता है।