लुटेरी दुल्हनें: फर्जी विवाह के ज़रिए, पुरुषों को धोखा देने वाली महिलाओं का पर्दाफाश


स्टोरी हाइलाइट्स

The Pune Rural Police has arrested a gang of nine women and two men suspected of cheating the men through fake marriages.

एक मामले की जांच के दौरान #लुटेरी_दुल्हनों का हुआ खुलासा  पुणे ग्रामीण पुलिस ने नौ महिलाओं और दो पुरुषों के एक गिरोह को गिरफ्तार किया है जिन पर नकली विवाह के माध्यम से पुरुषों को धोखा देने का आरोप है। महिलाओं ने कथित तौर पर शादी से पहले पैसे, सोने के गहने ले लिए और बाद में पुरुषों को धोखा दे कर भाग गईं। कथित रैकेट को पुणे ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (LCB) द्वारा, एक मामले की जांच के बाद प्रकाश में लाया गया था। जिसमें जनवरी के तीसरे सप्ताह में शादी से पहले एक आदमी से 2.4 लाख रुपये लिए गए थे। वाघोली की रहने वाली ज्योति पाटिल(35), जो कथित तौर पर गिरोह की सरगना है, ने खुद को एक गरीब परिवार की महिला बता कर एक  व्यक्ति से संपर्क किया, और उससे शादी करने के लिए तैयार हो गई। हालांकि, फरवरी के पहले सप्ताह में, पुरुष के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया कि वह जिस महिला से शादी करने जा रहा था, वह घर से नकदी चोरी करके भाग गई थी। महिला और उसके दोस्तों को अपराध शाखा द्वारा हिरासत में लेने के बाद, पुलिस ने पाया कि महिला पहले से ही दो बच्चों के साथ शादीशुदा थी और उसने अपना नाम बदल लिया था। इंस्पेक्टर पद्माकर घणावत की अगुवाई वाली टीम ने मामले की गहराई से छानबीन की और गिरोह में शामिल नौ महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। मामले की जाँच करने पर पुलिस को काफी अहम जानकारी मिली। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, महिलाओं ने इस तरह से कम से कम पांच पुरुषों को धोखा देने की बात कबूल की है, लेकिन पुलिस का कहना है कि उनके मुताबिक कि कई और लोगों के साथ भी ऐसा ही हुआ है। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने एक अपील की है कि जिन लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है वे आगे आएं और जानकारी के साथ पुणे ग्रामीण एलसीबी से संपर्क करें। इंस्पेक्टर घणावत ने कहा, “ज्योति पाटिल उन पुरुषों का पता लगाती थीं जो शादी की पारंपरिक उम्र पार कर चुके हैं और उन्हें गरीब परिवारों की महिलाओं से शादी करना चाहते हैं।" कुछ दिनों तक इन पुरुषों के साथ रहने के बाद, ये महिलाएं गहने और नकदी लेकर भाग जाती थीं। महिलाओं ने इन विवाहों के लिए अपना नाम तक बदला है। ” गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान ज्योति पाटिल (35) के रूप में की गई है, जिन्होंने कथित तौर पर  रैकेट चलाने वाली विद्या खंडले (27) को सोनाली जाधव के रूप में पेश किया था, जिसने मावल, महानल कासले (39), रूपाली बनपट्टे (37) से शादी की थी। कलावती बनपट्टे (25), सारिका गिरि (33), स्वाति साबले (24), मोना सालुंके (28), पायल साबले (28) हैं। इसके अलावा पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने उनकी मदद की है। अभी तक मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 11 हो गई है। सभी गिरफ्तार लोगों को अदालत में पेश किया गया और उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।