बॉलीवुड न्यूज़: प्रियंका चोपड़ा ने भारत की मदद के लिए वैश्विक समुदाय से किया अनुरोध


स्टोरी हाइलाइट्स

बॉलीवुड न्यूज़: प्रियंका चोपड़ा ने भारत को COVID-19  महामारी से लड़ने में वैश्विक समुदाय से भारत की मदद करने के लिए धनराशि दान करने का आग्रह किया है।

बॉलीवुड न्यूज़: प्रियंका चोपड़ा ने भारत की मदद के लिए वैश्विक समुदाय से किया अनुरोध

प्रियंका चोपड़ा ने लोगों से भारत को COVID-19  महामारी से लड़ने में आर्थिक रुप से मदद करने का आग्रह किया है। प्रियंका चोपड़ा ने वैश्विक समुदाय  से भारत की मदद करने के लिए धनराशि दान करने का आग्रह किया है। 

भारत में धराशाई हो चुके स्वास्थ्य ढांचे पर चिंता व्यक्त करते हुए, प्रियंका ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट में कहा, "वैश्विक समुदाय को देखभाल करने की आवश्यकता है, क्योंकि जब तक सब सुरक्षित नहीं है, तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है"। 
प्रियंका ने लोगों से अपने संसाधनों के साथ भारत की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया। प्रियंका चोपड़ा ने कहा,  “मेरा घर भारत, दुनिया के सबसे खराब 'COVID-19 संकट' को झेल रहा है और हम सभी को मदद करने की जरूरत है! लोग रिकॉर्ड संख्या में मर रहे हैं। हर जगह बीमारी है और इस वजह से बड़ी तेजी से और बड़े पैमाने पर संक्रमण का फैलाना और लोगों का मारना जारी है, ”।

प्रियंका ने आगे कहा कि वह और उनके पति, निक जोनास पहले भी योगदान कर चुके हैं और आगे भी इसे जारी रखेंगे। 

"हमें इस वायरस को हराने की ज़रूरत है, और ऐसा करने के लिए हमें, सभी के साथ की आवश्यकता है।"

यहाँ देखें प्रियंका चोपड़ा का वीडियो...  
https://twitter.com/priyankachopra/status/1387498204749463553