केंद्र सरकार का सबसे बड़ा दावा, आने वाले अक्टूबर तक देश में 200 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध हो जाएगी


स्टोरी हाइलाइट्स

वैक्सीन को लेकर आरोपों से घिरी केंद्र सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा दावा किया है| सरकार के मंत्रियों ने अगले कुछ माह में देश की.....केंद्र सरकार

 अक्टूबर तक देश में 200 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध हो जाएगी वैक्सीन को लेकर आरोपों से घिरी केंद्र सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा दावा किया है| सरकार के मंत्रियों ने अगले कुछ माह में देश की आबादी से दुगुने वैक्सीन आने का दवा किया है| केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का दावा है आने वाले अक्टूबर तक देश में 200 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध हो जाएगी| प्रसाद ने कहा अमेरिका के बाद भारत वैक्सीन लगाने वाला सबसे बड़ा देश बन गया है। आने वाले अक्टूबर तक देश में 200 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध हो जाएगी| प्रकाश जावडेकर ने कहा राहुल गाँधी जी दिसम्बर तक भारत में 216 करोड़ नए टीके आएंगे। जो कि108 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को लगेंगे। भय फैलाने का कार्य ना करें। भारत सबसे तेज़ और सबसे ज्यादा vaccination करने वाला आज दूसरा देश है। मंत्रियों ने कहा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण(वैक्सीनेशन) अभियान के हिस्से के रूप में, भारत सरकार राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीका उपलब्ध कराने के जरिये उनकी सहायता करती रही है। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन की प्रत्यक्ष खरीद को भी सुगम बनाती रही है। टीकाकरण(वैक्सीनेशन) टेस्ट, ट्रैक तथा कोविड समुचित व्यवहार के साथ-साथ महामारी के नियंत्रण एवं प्रबंधन के लिए भारत सरकार की व्यापक रणनीति का एक अंतरंग हिस्सा है। कोविड-19 टीकाकरण(वैक्सीनेशन) की उदार और त्वरित चरण-3 रणनीति का कार्यान्वयन 1 मई 2021 से आरंभ हुआ है। इस रणनीति के तहत, प्रत्येक महीने सेंट्रल ड्रग लैबोरेट्ररी (सीडीएल) द्वारा स्वीकृत वैक्सीन के 50 प्रतिशत की खरीद भारत सरकार द्वारा की जाएगी। यह राज्य सरकारों को इन वैक्सीन को पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराना जारी रखेगी जैसा कि पहले करती रही है। भारत सरकार ने अभी तक, नि:शुल्क श्रेणी तथा प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी दोनों के ही जरिये राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 22.77 करोड़ वैक्सीन से अधिक (22,77,62,450) उपलब्ध कराए हैं। इसमें से, अपव्यय सहित कुल उपभोग 20,80,09,397 वैक्सीन का हुआ (आज सुबह 8 बजे तक उपलब्ध डाटा के अनुसार) है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास लगाये जाने के लिए अभी भी 1.82 करोड़ से अधिक (1,82,21,403) टीके(वैक्सीन) उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, 4 लाख से अधिक (4,86,180) टीके(वैक्सीन) भेजे जाने की प्रक्रिया में हैं और अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्राप्त कर लिये जाएंगे। Latest Hindi News के लिए जुड़े रहिये News Puran से.