एक बार फिर साथ नजर आएंगे अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम


स्टोरी हाइलाइट्स

एक बार फिर साथ नजर आएंगे अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम साल 2020 में मलयालम भाषा की फिल्म अय्यपनम कोशियुम हिट रही थी। अब मेकर्स .....

एक बार फिर साथ नजर आएंगे अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम साल 2020 में मलयालम भाषा की फिल्म अय्यपनम कोशियुम हिट रही थी। अब मेकर्स इस फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का हिंदी और तेलुगू रीमेक बनाने की तैयारी जोरों पर है। फिल्म के अपडेट के मुताबिक फिल्म में अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मूल फिल्म में पृथ्वीराज और बीजू मेनन मुख्य किरदार में हैं। पृथ्वीराज की भूमिका अभिषेक बच्चन करेंगे और दूसरा मेनन जॉन अब्राहम द्वारा निभाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू होने वाली है। मलयालम फिल्म अय्यपनम कोशियुम के तेलुगु में रीमेक की भी तैयारी चल रही है। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी, जो सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को जॉन अब्राहम प्रोड्यूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम को एक साथ फिल्म दोस्ताना में देखा गया था।उनकी जोड़ी हिट रही थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। Latest Bollywood Hindi News के लिए जुड़े रहिये Newspuran से।