CBSE BOARD RESULT 2020- CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियां ने मारी बाजी


स्टोरी हाइलाइट्स

CBSE BOARD RESULT 2020- CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियां ने मारी बाजी CBSE बोर्ड ने आज  दोपहर 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिया हैं। इस साल हुई परीक्षा में 11 लाख 92 हजार 961 छात्र बैठे थे और उनमें से 10 लाख 59 हजार 80 छात्र पास हुए हैं। CBSE बोर्ड  मे पास पर्सेंटेज 88.78% रहा है इस बार के रिजल्ट में भी लड़कियां लड़कों ने बाजी मारी। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 92.15% है और लड़कों का पर्सेंटेज 86.19% है।  12वीं के रिजल्ट में 6 बार लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। CBSE बोर्ड की परीक्षा में आखिरी बार 2014 में सार्थक अग्रवाल 99.6% के साथ टॉपर थे। इसके बाद से लगातार छह साल से लड़कियां टॉपर हैं। https://twitter.com/DrRPNishank/status/1282571278256189442?s=20 कोर्ट के फैसले के बाद CBSE बोर्ड ने 1 से 15 जुलाई के बीच होने वाले 10 और 12 की बची हुई परीक्षाओं को कैंसल किया था और असेसमेंट स्कीम के आधार पर रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया था। CBSE बोर्ड परीक्षाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 10 और 12 का रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी करने के निर्देश दिए थे इस साल CBSE बोर्ड ने रिजल्ट अलग तरीके से तैयार किया है, जिन छात्रो ने CBSE बोर्ड के पुरे पेपर दिए हैं  उनका रिजल्ट सामान्य रूप से ही आएगा। और जिन छात्रो  ने तीन से ज्यादा पेपर दिए हैं, उनकी बची हुई परीक्षा के लिए उनका रिजल्ट बेस्ट ऑफ थ्री के एवरेज नंबर के हिसाब से दिया जाएगा. सीबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2020 CBSE 12 वीं का रिजल्ट समय: दोपहर 12:35 बजे सीबीएसई परिणाम 2020 12 वीं कक्षा की तारीख- 13 जुलाई, 2020 सीबीएसई 12 वीं रिजल्ट 2020 की वेबसाइट - cbse.nic.in परिणाम वेबसाइट लिंक - cbseresults.nic.in