अमेरिका और चीन के बाद सबसे अधिक अरबपति भारत में: फोर्ब्स रिपोर्ट 


स्टोरी हाइलाइट्स

अमेरिका और चीन के बाद सबसे अधिक अरबपति भारत में: फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार विश्व भर में अमेरिका और चीन के बाद सबसे ज्यादा अरबपतियों.....

फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार विश्व भर में अमेरिका और चीन के बाद सबसे ज्यादा अरबपतियों की संख्या भारत में हैं।  फोर्ब्स द्वारा जारी अरबपतियों की 35 वीं सालाना लिस्ट में अमेजन के मालिक जेफ बेजोस लगातार चौथे साल टॉप पर बने हैं। फोर्ब्स के अनुसार जेफ की कुल संपत्ति 177 अरब अमेरिकी डॉलर है, जो एक साल पहले तक 64 अरब अमेरिकी डॉलर थी।  https://twitter.com/Forbes/status/1379391149945786369?s=20 इस सूची में दूसरे स्थान पर स्पेसएक्स (SpaceX) और टेस्ला (Tesla) के संस्थापक एलन मस्क हैं, मस्क की संपत्ति में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई। मस्क की कुल संपत्ति बीते साल के मुकाबले 126.4 अरब डॉलर से बढ़कर इस साल 151 अरब डॉलर हो गई। पिछले साल मस्क 24.6 अरब डॉलर के साथ फोर्ब्स की इस लिस्ट में 31वें स्थान पर थे।    वहीं, एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को अरबपतियों की 35 वीं सालाना लिस्ट में 10वां स्थान मिला। मुकेश अंबानी ने 84.5 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर शख्स का दर्जा फिर हासिल कर लिया है। बता दें कि, पिछले साल चीन के बिजनेसमैन जैक मा को एशिया के सबसे अमीर शख्स का दर्जा हासिल थे। फोर्ब्स द्वारा जारी वैश्विक अमीरों की लिस्ट के अनुसार, अमेरिका में 724 अरबपति, चीन में  698 अरबपति और भारत में 140 अरबपति है।