इस तरह से निभाएं रिश्ते, मतभेद चलेगा मनभेद नहीं..


स्टोरी हाइलाइट्स

रिश्ते बहुत कॉम्प्लिकेटेड होते हैं। जरा जरा सी बात पर बिगड़ जाते हैं। रिश्तो को ठीक ढंग से निभाने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी..

इस तरह से निभाएं रिश्ते, मतभेद चलेगा मनभेद नहीं.. रिश्ते बहुत कॉम्प्लिकेटेड होते हैं। जरा जरा सी बात पर बिगड़ जाते हैं। रिश्तो को ठीक ढंग से निभाने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। रिश्तो में हर वर्ग का समान ख्याल रखा जाना चाहिए। बच्चा भी कुछ बोल रहा है तो उसकी बात सुनी जानी चाहिए। ये भी पढ़ें..न सिर्फ आपके पार्टनर की आदतें बल्कि उनका मैसेज भी बर्बाद कर सकता है आपके रिश्ते.. बच्चों के विचारों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उनके सुझाव भी गंभीरता से लिए जाने चाहिए। भले ही सुझाव परिपक्व ना हो लेकिन गंभीरता से सुनना जरूरी है। उन्हें एकदम से नकारने की बजाय यदि कोई कमी है तो उसी को पोलाइटली बताना चाहिए। ये भी पढ़ें..अपने बच्चों के साथ रिश्ते को मजबूत बनाएं इन तरीकों के साथ उनके दिल में उतर जाए|  रिश्ते निभाने के लिए व्यक्ति के साथ भावनात्मक संबंध जरूरी है ना कि वैचारिक। वैचारिक स्तर पर दूरियां आ सकती हैं वैचारिक स्तर पर मतभेद हो सकते हैं। लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए। अपने रिश्तो में बॉस बनने का भाव छोड़ दें। सहमति या असहमति हर हाल में सामने वाले के विचारों को सम्मान देना जरूरी है। अपने विचार नहीं थोपने चाहिए। हर इंसान का अपना नजरिया है उस नजरिए को समझने की कोशिश होनी चाहिए। संबंधों को खुशनुमा बनाने के लिए सम्मान और बराबरी का भाव बहुत जरूरी है। ये भी पढ़ें.. कुछ लापरवाही रिश्ते में दरार का कारण बन सकती है, जानिए क्यों ?