West Bengal Election 2021: 'नरेंद्र मोदी हैं पॉपुलर,  तृणमूल के लिए एंटी इनकंबेंसी का डर'- प्रशांत किशोर का कथित ऑडियो लीक


स्टोरी हाइलाइट्स

प्रशांत किशोर ने कथित ऑडियो पर अपनी सफाई दी है|

West Bengal Assembly Election 2021: इस लीक ऑडियो पर टीएमसी के  मुख्य चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे बड़ी  प्रसन्नता है कि बीजेपी मेरे क्लबहाउस चैट को अपने नेताओं के शब्दों से अधिक  सीरियसली से ले रही है|

कोलकाता| पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Election 2021) की सियासत में चौंकाने वाले घटनाक्रम में तृणमूल कांग्रेस के रणनीतिकार  श्री प्रशांत किशोर (Prashant Kishore Audio) की एक कथित ऑडियो क्लिप  मीडिया में वायरल हुई है| इसमें किशोर  कथित तौर पर कह रहे हैं कि- 'एंटी इंकम्बेंसी स्टेट/राज्य  के खिलाफ है| मोदी पॉपुलर नेता हैं| ममता और मोदी पॉपुलर हैं|' यह ऑडियो क्लिप आने के बाद प्रशांत किशोर ने  अपनी सफाई भी दी है| उन्होंने 'आग्रह' किया है कि बीजेपी  पूरा ऑडियो  क्लिप जारी करे| इस लीक ऑडियो में प्रशांत किशोर कथित रूप से  यह कहते सुने जा रहे हैं, पश्चिम 'बंगाल में मोदी का एक कल्ट है, जो पूरे देश में बन गया| कई लोगों को  नरेंद्र मोदी में भगवान दिखता है| खासतौर पर हिंदी भाषी  नरेंद्र मोदी के सपोर्ट बेस का कोर है| एंटी इंकम्बेंसी स्टेट के खिलाफ/ विपरीत है| मोदी पॉपुलर हैं|' बीजेपी के सोशल मीडिया  प्रभारी अमित मालवीय ने किशोर का यह कथित ऑडियो शेयर किया है| इस क्लिप में TMC रणनीतिकार  यह बातें कहते सुने जा सकते हैं, 'ममता और मोदी मोदी पॉपुलर/ लोकप्रिय हैं| बंगाल ने अब तक  बीजेपी का स्वाद चखा नहीं है| लोगों को लग रहा है बीजेपी/भाजपा ऐसा कर देगी जो हमको अभी नहीं मिला है| एक लड्डू है जिसे  लोग  टेस्ट करना चाह रहे हैं| बड़ी भीड़ इसलिए है, क्योंकि मोबिलाइज़ेशन है| और मोदी की पॉपुलेरिटी| एंटी इंकम्बेंसी, पॉपुलैरिटी, और एससी वोट्स| | | '  News Puran इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता| https://twitter.com/amitmalviya/status/1380699239915925505?s=19 प्रशांत किशोर ने दी सफाई इस ऑडियो के बाहर आने पर प्रशांत किशोर ने इस पर सफाई दी| समचाार एजेंसी ANI के अनुसार उन्होंंने कहा कि 'मुझे बड़ी खुशी है कि बीजेपी मेरे क्लबहाउस चैट को अपने नेताओं के शब्दों से अधिक गंभीरता से ले रही है| उन्होंने कहा कि बातचीत का अधूरा ऑडियो जारी किया गया है| उन्होंने आग्रह किया कि भाजपा पूरा ऑडियो जारी करे|' यह ऑडियो आने लीक होने के बाद बीजेपी  नेता राजीव बनर्जी ने कहा कि प्रशांत किशोर की स्ट्रेटजी बंगाल में काम नहीं करेगी, उनकी स्ट्रेटजी विफल रही| TMC यहां समाप्त हो गई है| बंगाल में केवल नरेंद्र मोदी की स्ट्रेटजी काम करेगी|' भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा कि प्रशांत किशोर भी जानते हैं कि मोदी जी सर्वश्रेष्ठ हैं और उनके नेतृत्व में 'सोनार बांग्ला' बनाया जाएगा| लेकिन लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए वह टीएमसी से जुड़े|