MP: ग्वालियर एयरपोर्ट का होगा विस्तार, सिंधिया की चिट्ठी के बाद तेजी से दौडी फाइलें...


स्टोरी हाइलाइट्स

The effect of a request from Scindia was that in a few days, the central government had approved the old demand for Gwalior airport..

MP: ग्वालियर एयरपोर्ट का होगा विस्तार, सिंधिया की चिट्ठी के बाद तेजी से दौडी फाइलें... राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक आग्रह का असर यह हुआ कि कुछ ही दिनों में केद्र सरकार ने ग्वालियर एयरपोर्ट विस्तार की पुरानी मांग को मंजूरी तो दी ही,साथ में पचास करोड़ रूपये भी आवंटित किये. केंद्रीय विमान मंत्री हरदीप पुरी की इस कार्यवाही की जानकारी सिंधिया ने ट्वीट से दी. https://twitter.com/JM_Scindia/status/1362406792873996289?s=20 साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी हरदीप पुरी को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में एयर कनेक्टिविटी बढेगी. दरअसल सिंधिया ने बीते दस व सोलह फरवरी को हरदीप पुरी को इस बारे में दो चिट्ठियां लिखी थीं. एक ही सप्ताह के अंदर केंद्र सरकार ने उनकी दोनों मांगें मान ली. सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एयरपोर्ट का विस्तार जरूरी है. उन्होंने ग्वालियर और मुंबई के बीच फ्लाइट शुरू करने का अनुरोध किया था. उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान हरदीप पुरी ने उनकी दोनों मांगें मान ली क्योंकि ग्वालियर एयरपोर्ट के विस्तार की मांग वर्षों से हो रही थी. अब केंद्र सरकार ने एक सप्ताह के अंदर सिंधिया का आग्रह मानते हुए एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 50 करोड रुपये स्वीकृत करने के साथ ही  ग्वालियर से मुंबई के बीच सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं.