स्वास्थ सम्बन्धी जानकारी :- कोरोना से लड़ने के लिए करें इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत, घर पर बनायें ये जूस
भारत देश में अभी कोरोना का कहर ख़तम होने का नाम नहीं ले रहा है| वो दिन प्रतिदिन बढता ही जा रहा है| इस महामारी का खतरा अभी भी टला नहीं है| मगर इसके साथ एक खुशी वाली खबर ये है के इस बीमारी से बहुत से लोग सही भी हो रहे हैं| इन सबका का कारण हैं एक अच्छा इम्युन सिस्टम| इसलिए यह जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने इम्युन सिस्टम को मजबूत करें| इम्युन सिस्टम को मजबूत करने के लिए विभिन्न तरीकों को आजमाया जा सकता है|
इन सब तरीकों से सबसे बेहतर ताजा सब्जियों और आमतौर पर रसोई के मसालों व जड़ी-बूटियों का उपयोग करना| इनसे बेहतर कुछ नहीं है| यह सब बहुत ही आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है क्योंके ये सभी के घर में रोज उपयोग में आता है| यह हर किसी के स्वास्थ्य के लिए बेहद पौष्टिक साबित होते हैं.
एक अच्छे इम्युनिटी बूस्टिंग में सभी प्रकार के जरुरी एंटीऑक्सिडेंट को शामिल करना जरूरी होता है| यह शरीर में मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली मदद करता है| बैक्टीरिया या वायरस से होने वाली बीमारियों से लड़ने और उनसे बचने के लिए इम्युन सिस्टम को मजबूत करना आज के समय की मांग है| इम्युन सिस्टम समय के साथ विकसित होती है इसलिए व्यक्ति को जितना संभव हो पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए|
इम्युन सिस्टम को बढाने के अनेक तरीके होते हैं| मगर आप जूस पसंद कर सकते हैं तो घर में ही इम्युन सिस्टम मजबूत करने के लिए एक जूस बना सकते हैं| दूध में हल्दी मिलाकर पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है| लेकिन ताजा हल्दी से आप घर पर एक ओर पेय पदार्थ बना सकते हैं| ताजा हल्दी, ताजा आंवला, ताजा अदरक को मिलाकर भी आप जूस तैयार कर सकते हैं|
जूस बनाने के लिए सामग्री
250 ग्राम - ताजा हल्दी
200 ग्राम - ताजा आंवला
100 ग्राम - ताजा अदरक
शहद और काली मिर्च स्वाद के लिए
तरीका
* आंवला,ताजा हल्दी और अदरक को पीस लें,फिर पानी के साथ इसका मिश्रण करें और छान लें|
* हर स्ट्रेन (छानने) के बाद थोड़ा और पानी मिलाएं. ऐसा तीन-चार बार करें|
इसको आप रेफ्रिजरेटर में स्टोर करके भी रख सकते हो, और जरुरत के हिसाब से उपयोग कर सकते हो |