स्टोरी हाइलाइट्स
कोरोनावायरस के कारण देश के 17 राज्यों के 381 शहरों में लॉकडाउन, आधी आबादी घरों में; बाहर सिर्फ महत्वपूर्ण सेवाएं मौजूद |कोरोनावायरस देश में तेजी...
कोरोनावायरस के कारण देश के 17 राज्यों के 381 शहरों में लॉकडाउन,
आधी आबादी घरों में; बाहर सिर्फ महत्वपूर्ण सेवाएं मौजूद |
कोरोनावायरस देश में तेजी से फैल रहा है। पिछले एक दिन में इस संक्रमण से मुंबई, पटना तथा सूरत में तीन मौत हो चुकी हैं। मुंबई में 63 साल, सूरत में 67 साल तथा पटना में 38 साल के मरीज की मौत हुई है।
मुंबई तथा पटना में जान गंवाने वाले डायबिटिक थे, जबकि सूरत के मरीज को किडनी की समस्या थी। देश में इस बीमारी से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 6 को डायबिटीज थी। देश में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 362 हो चुकी है। देश धीरे-धीरे लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। 16 राज्यों के 331 शहर पूरी तरह लॉकडाउन हैं।
लॉकडाउन के नियम नहीं माने तो कार्रवाई
दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लॉकडाउन का ऐलान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। वहीं, महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु ने रविवार के जनता कर्फ्यू को एक दिन के लिए बढ़ाने की लोगों से अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के नियम नहीं मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
जरूरी कार्यों के लिए 25% डीटीसी की बसें चलाई जाएंगी। अस्पताल या जरूरी कामों के लिए लोग जा सकेंगे। मेडिकल, दूध, राशन की दुकानें खुली रहेंगी 5 से ज्यादा लोग एक जगह जमा नहीं हो सकेंगे प्राइवेट सेक्टर के स्थाई तथा कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारी भी ड्यूटी पर माने जाएंगे। सैलरी दी जाएगी।
सरकार के इन आदेशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।
दूर-दूर रहें, कोरोना से बचें
कोई भी पब्लिक तथा प्राइवेट ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा। शॉप, बाजार, वर्कशॉप बंद रहेंगे। गैर-जरूरी कार्यों के लिए घर से नहीं निकल पाएंगे। सभी निजी कार्यालय बंद रहेंगे। 23 मार्च से राज्य के अंदर घरेलू उड़ानें बंद। हालांकि, डीजीसीए ने कहा है कि आईजीआई एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानें चालू रहेंगी।
सोमवार से दिल्ली के बॉर्डर सील रहेंगे।
देश में सबसे बड़ी स्क्रीनिंग भीलवाड़ा में, 27 मार्च तक 30 लाख आबादी की जांच होगी
भीलवाड़ा से कोरोना चेन बनी है। यहां एक संक्रमित डॉक्टर के जरिए 13 लोगों में संक्रमण फैला। फिर 6 हजार लोगों की स्क्रीनिंग करानी पड़ी। शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल के 5 तथा नर्सिंगकर्मी पॉजिटिव मिले। शुक्रवार को भी इसी अस्पताल के 3 डॉक्टर समेत 6 लोग पीड़ित पाए गए थे। अब भीलवाड़ा जिले को आइसोलेट करने के साथ पूरी 30 लाख की आबादी का सर्वे कर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने बताया कि भीलवाड़ा शहर में 300 टीमों ने 2 दिन में 40 हजार से ज्यादा परिवारों का सर्वे किया है। 27 मार्च तक जिले की स्क्रीनिंग कर ली जाएगी। अभी 722 लोग सामान्य खांसी-जुकाम से पीड़ित पाए गए हैं। 32 ऐसे लोगों का पता भी चला है जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं या किसी विदेशी के संपर्क में आए हैं।
23 राज्यों तक पहुंचा कोरोनावायरस
देश के 23 राज्यों में कोरोनावायरस पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा 74 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। सिर्फ झारखंड, सिक्किम, अरुणाचल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम में अभी कोरोनावायरस का मामला सामने नहीं आया है। कोरोना के 90% मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। सिर्फ 7% मामलों में रिकवरी हुई है।