केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आरोप " पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार.. 


स्टोरी हाइलाइट्स

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढोतरी देखी जा रही हैं. पेट्रोल की कीमत कभी सौ के पार नहीं गई। ..............

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आरोप " पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार..  नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढोतरी देखी जा रही हैं। पेट्रोल की कीमत कभी सौ के पार नहीं गई। लेकिन आज डीजल भी शतक मारने की तैयारी कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों से पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगले साल तक कच्चा तेल 100 प्रति बैरल जितना महंगा हो जाएगा। कोरोना संकट ने ईंधन की कीमतों को हवा दी है और आम आदमी की जेब पर बोझ डाला है। पिछले कुछ दिनों से लगातार पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर अपना बयान दिया है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 'पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है. " कांग्रेस ने 2014 से पहले तेल बांड के रूप में हम पर अरबों रुपये का कर्ज छोड़ा था, इसलिए अब हमें मूलधन और ब्याज का भुगतान करना होगा। यह तेल की कीमतों में वृद्धि के मुख्य कारणों में से एक है। https://twitter.com/AHindinews/status/1407552838914306075?s=20 आपको बता दे कि, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने कई और सफाई भी दी है। हालांकि कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी वजह भी बताई थी। पत्रकारों से बात करते हुए प्रधान ने कहा था कि, " मैं मानता हूं कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आज आम जनता पीड़ित है। लेकिन एक साल में, कोरोना वैक्सीन पर 35,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। एक लाख करोड़ रुपये प्रधानमंत्री ने गरीबों पर खर्च किए गए हैं। गरीबों को मुफ्त किराने का सामान उपलब्ध कराने के लिए कल्याण योजना बनाई। "कुछ पैसे खातों में भी भेजे गए। चावल और गेहूं के लिए एमएसपी की भी घोषणा की गई। इसके अलावा, देश को रोजगार और विकास कार्यों के लिए पैसे की जरूरत है। उस मामले में, हम पैसे बचा रहे हैं और इसका उपयोग लोक कल्याण के लिए कर रहे हैं। सीताराम येचुरी ने कहा: सरकार दाम बढ़ने का असली कारण नहीं बता रही है  CPM नेता सीताराम येचुरी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि, " पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने को लेकर जो बातें बताई हैं वे सब पुरानी बातें हैं। जब दुनिया में तेल का दाम इससे कई गुना ज़्यादा था तब देश में दाम कई गुना कम थे। वे दाम बढ़ने का असली कारण नहीं बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीज़ल के दाम बड़ने का असली कारण यह है केंद्र सरकार अपना एक्साइज ड्यूटी बढ़ा रहा है। क्योंकि इसकी पूरी राशि केंद्र सरकार को जाती है। वे देश की जनता को लूटकर पैसे कमा रहे हैं। इस महंगाई का कारण यही है। इनके द्वारा एक्साइज ड्यूटी को जल्द वापस लिया जाए ।  https://twitter.com/AHindinews/status/1407632774970761220?s=20