भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल:- नगीन झील


स्टोरी हाइलाइट्स

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल:- नगीन झील श्रीनगर शहर से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह झील अपने नीले पानी और अंगूठी के आकार के वृक्ष समूहों के कारण विश्व प्रसिद्ध है| नागिन झील क्षेत्र में ज्‍वैल इन द रिंग (Jewel in the ring) के नाम से काफी विख्‍यात है| यह झील डल झील का ही एक हिस्सा है जो उससे एक पतले सेतु द्वारा अलग है।। यहां बड़ी मात्रा में लग्जरी हाउस बोट हैं, जिनमें हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। झील में कई शिकारा और हाउसबोट तैरते हुए दिखते हैं जो यहां आने वाले सभी पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं| इसके अतिरिक्त यहां तैराकी व वाटर स्कीइंग की सुविधाएं भी मौजूद हैं। यहां आने वाले लोग इस झील में अन्‍य झीलों की अपेक्षा स्‍वीमिंग करना काफी पसंद करते हैं क्‍योकि इस झील में गहराई है और पानी भी कम प्रदूषित है। अगर आप जम्मू कश्मीर घूमने आ रहे हैं तो आपको डल झील के साथ नगीन झील को भी घूमना जरुरी है| जितनी फेमस डल लेक है उतनी ही फेमस नागिन झील भी है। यह डल डील से करीब छह किलोमीटर दूरी पर स्थित है।वैसे तो यह डल झील का भाग है लेकिन इसकी तुलना में यह छोटी और शांत इलाके में है यहां पर पर्यटकों की ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है। इस लिए आप यहां पर एकांत में कुदरत का नजारा ले सकते हैं। झील के चारों तरफ लगे पेड़ इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।नागिन झील से सूर्यास्त का नजारा भी देखने वाला होता है। डल झील की तरह ही यहां भी हाउस बोट की कमी नहीं है लेकिन यहां पर डल झील से कहीं ज्यादा मजा शिकारे की सैर करने में आता है। झील की गहराई बेहद कम होने के कारण यहां पर लोग कई स्वीमिंग करने का भी आनंद लेते हैं। पानी साफ होने के कारण यहां पर तैराकी का अपना ही मजा है। झील के किनारे पर एक नगीन क्लब भी बनाया गया है जिसमें चाय से लेकर हर तरह की खाने-पीने की चीज अवेलेबल हैं। कब जाएं - नागिन झील में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय जून से अगस्त के बीच होता है। ठिकाना - यहां पर आपको दो से छह हजार के बीच हाउस बोट भी मिल जाती है और रात को रूकने के लिए अच्छा होटल दो हजार रुपए में मिल जाता है। कैसे जाएं -  यहां जाने के लिए आप जम्मू रेलवे स्टेशन से बस या एयरपोर्ट से फ्लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर पैसे खर्च करने की परेशानी ना हो तो फ्लाइट ज्यादा बेहतर और तेज माध्यम है। श्रीनगर एयरपोर्ट से आप नागिन झील तक के लिए कार या बस का इस्तेमाल कर सकते हैं।