जन धन योजना के 7 साल: पीएम मोदी ने कहा, इस योजना ने कई भारतीयों को बनाया सशक्त..


स्टोरी हाइलाइट्स

नई दिल्ली: जन धन योजना को आज 7 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं..

जन धन योजना के 7 साल: पीएम मोदी ने कहा, इस योजना ने कई भारतीयों को बनाया सशक्त..   नई दिल्ली: जन धन योजना को आज 7 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने ट्वीट में पीएम ने कहा कि इससे भारत के विकास की दिशा पहले ही बदल चुकी है। इस योजना ने आर्थिक समावेश के साथ कई भारतीयों को गरिमा और सशक्तिकरण का जीवन दिया है।       योजना में भारत की कितनी जनसंख्या शामिल  :     जन धन योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को लाल किले से अपने पहले संबोधन में की थी। कार्यक्रम की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को हुई थी। यह योजना राष्ट्रीय आर्थिक समावेशन मिशन के तहत शुरू की गई थी। वित्त मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस बैंकिंग सुविधा से फिलहाल 43.04 करोड़ लाभार्थी जुड़े हुए हैं। देश की लगभग 32.08 प्रतिशत जनसंख्या योजना की श्रेणी में है। इसके अलावा इस बैंक खाते में जमा मौजूदा राशि 146.23 करोड़ है।   https://twitter.com/narendramodi/status/1431486256857300998?s=20   महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा :     18 अगस्त 2021 तक, भारत में वर्तमान में 43.04 करोड़ जन धन बैंक खाते हैं, जो मार्च 2015 तक 14.72 करोड़ से लगभग तीन गुना अधिक है। इस योजना से सबसे ज्यादा लाभार्थी महिलाएं हैं, क्योंकि कुल खाते का 55 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं के नाम है। इसके अलावा 67 फीसदी खाते ग्रामीण या छोटे शहरी क्षेत्रों में हैं।     36.86 करोड़ खाते सक्रिय :     जन धन योजना के तहत खोले गए कुल खातों में से 36.86 करोड़ खाते सक्रिय हैं। 5.82 करोड़ खाते अभी भी निष्क्रिय हैं। सरकार ने इसका जवाब पिछले महीने ही राज्यसभा में दिया था।   इसके अनुसार कुल निष्क्रिय खातों में से 2.02 करोड़ महिलाओं के हैं, जो कुल निष्क्रिय खातों का 35 प्रतिशत है।