COVER STORY : जिगोलो : इस धंधे में कदम न रखना … मर्दों का ये धंधा बहुत गंदा है|


स्टोरी हाइलाइट्स

भारत में महिलाओं का जिस्मफरोशी के धंधे में आना नई बात नहीं रह गई लेकिन बेरोजगारी : जिगोलो : इस धंधे में कदम न रखना … मर्दों का ये धंधा बहुत गंदा है|

जिगोलो : इस धंधे में कदम न रखना … मर्दों का ये धंधा बहुत गंदा है|

 
आधुनिकता और विकास के साथ-साथ समाज में ऐसी बुराइयां भी पनपने लगती है जो कलंक का रूप ले लेती है|

भारत में महिलाओं का जिस्मफरोशी के धंधे में आना नई बात नहीं रह गई लेकिन बेरोजगारी और दैहिक आकर्षण ने युवाओं को पुरुष वेश्या बनने के लिए आकर्षित किया है|

कई युवा आज जिगोलो बनने की ट्रेनिंग लेना चाहते हैं| कुछ युवा ऐसी वेबसाइट सर्च करते हैं जहां वे जिगोलो के रूप में रजिस्टर हो सकें और उन्हें ऐसे क्लाइंट मिले जो उनकी शारीरिक जरूरतों को भी पूरा करें और आर्थिक समस्या का हल भी प्रदान करें|

लॉकडाउन में युवाओं ने ऐसी कई वेबसाइट्स तलाश डाली जो उन्हें जिगोलो बनने का ऑफर देती थी| एक रिसर्च के मुताबिक युवाओं ने अपने खाली समय में अन्य वेबसाइट सर्च करने के साथ-साथ जिगोलो से जुड़े कंटेंट को भी सर्च किया| इसके पीछे वजह थी कम समय में ज्यादा कमाई और अपने जिस्म की भूख|

कुछ दिनों पहले एक खबर आई कि लॉकडाउन के दौरान एक शख्स की नौकरी चली गई, उसने कई जगह नौकरी ढूंढी लेकिन नहीं मिली, फिर वो जिगोलो बन गया, पता चला तो उसकी पत्नी ने तलाक मांग लिया| उसका व्यवहार कुछ अजीब हो गया था| वह लैपटॉप और स्मार्टफोन पर व्यस्त रहता था| रात को वह कुछ घंटों के लिए गायब हो जाता था| शक बढ़ा तो महिला ने मुश्किल से अपने पति का लैपटॉप खोला और एक गुप्त फोल्डर में महिला के पति की कई नग्न और अर्ध-नग्न तस्वीरें थीं. उसी समय, उसे पता चला कि उसका पति अब जिगोलो के रूप में बहुत पैसा कमा रहा था| पता चला कि उसका पति एक पुरुष यौनकर्मी के रूप में काम करता है, उसे इस काम के लिए प्रति घंटे 3,000-5,000 रुपये मिलते हैं और शहर में उसके कई ग्राहक हैं।


बढती उम्र में शारीरिक सम्बन्धों में घटता रुझान : Sexual health in middle ages


देखा जाए तो युवाओं को पैसा कमाने की इतनी लत होती है कि उन्हें सही और गलत का फर्क भी समझ नहीं आता। साफ है कि बदलते वक्त के साथ उन्हें पैसे और मनोरंजन दोनों की जरूरत है।

जिगोलो क्या है?

देश के विभिन्न हिस्सों में पुरुषों के जिस्म के बाजार शुरू हो गए हैं. इसमें कॉलेज के छात्र अपनी जिंदगी का मजा लेने के लिए रात में काम करना पसंद करते हैं। जिगोलो मार्केट दिन में नहीं बल्कि रात में संचालित होता है|

वेश्यावृत्ति करने वाले पुरुषों को जिगोलो कहा जाता है। पुरुष एस्कॉर्ट या फोन कॉल बॉय।

देश के बड़े शहरों के कई इलाके जिगोलो नाम से मशहूर है यहाँ लड़के आकर खड़े हो जाते हैं गाड़ियाँ रुक जाती हैं, जिगोला बैठ जाता है, सौदा होते ही गाड़ी स्टार्ट हो जाती है।




पुरुषों के शरीर का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. कारोबार रात 10 बजे के बाद शुरू होता है और सुबह चार बजे तक चलता है। बाजार में हाई प्रोफाइल क्लास की महिलाएं आती हैं और पुरुषों के लिए बोली लगाती हैं।

बॉडी बायर्स का यह मार्केट गलियों तक सीमित नहीं है। पब, डिस्को और कॉफी हाउस भी विकल्प हैं। हाई प्रोफाइल क्लब जिगोलो बुक करते हैं। कुछ घंटों के लिए जिगोलो बुकिंग की कीमत 1,800 रुपये से 3,000 रुपये और पूरी रात के लिए 8,000 रुपये है। इतना ही नहीं स्टिकी और सिक्स पैक एब्स वाले पुरुषों की कीमत 15,000 तक हो सकती है।

कुछ पुरुषों ने इसे अपना पेशा बना लिया है और कुछ को इसमें मजबूर किया जाता है। इसमें इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है।

कई संगठन हैं जो प्रशिक्षित करते हैं ट्रेनिंग में| महिलाओं से कैसे बात करें, उन्हें कैसे मनाएं, जैंसी बातें बताई जाती हैं। कई जिगोलो बहुत अच्छी तरह से शिक्षित हैं, उनमें से ज्यादातर इंजीनियरिंग और मेडिकल सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र हैं। युवा लोगों के शरीर की बिक्री बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से की जाती है, इसलिए उन्हें अपनी कमाई का 20% उस संगठन को देना पड़ता है जिससे वे संबंधित हैं।


2021 में टॉप 10 सबसे हॉट बॉलीवुड एक्ट्रेस : Top 10 Sexiest Bollywood Actresses in 2021

जीविकोपार्जन और मजे के चक्कर में युवा वेश्यावृत्ति के गड्ढे में गिर रहे हैं। जिगोलो समूह के सदस्य रात में सड़कों पर उतरते हैं।

जिगोलो बनाने का दावा करने वाली सैकड़ों आकर्षक वेबसाइटें हैं। जिगोलो की वन-क्लिक और ओपन-एडिट साइट्स। दिल्ली पुलिस ने जिगोलो के नाम से एक साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया था. 20,000 रुपये से 25,000 रुपये कमाने का दावा करने वालों के संपर्क नंबर विज्ञापन के अंत में दिए गए। 

महिलाएं इन नंबरों से बात करती हैं। जब आप कॉल करेंगे तो आपको दूसरी तरफ एक लड़की की आवाज सुनाई देगी, जो आपसे अंग्रेजी-हिंदी मिली-जुली भाषा में बात करेगी। पहली कॉल पर आपको लगेगा कि आप जिगोलो बन गए हैं। यहीं से लोगों को फंसाने का काम शुरू होता है।


देश में कई शहरों में ऐसे मामले भी सामने आये जब जिगोलो बनने के चक्कर में युवक खुराफाती महिलाओं के चंगुल में आ गये उन्हें रेप के आरोप में फ़साने की धमकियाँ मिलने लगी, उनसे ब्लैकमेलिंग कर उगाही की गयी, कई युवा तो जेल जाने के डर के कारण ऐसी महिलाओं और युवतियों के लिए जीवम भर की उगाही का जरिया बन चुके हैं| बहुत मामलों में ऐसे युवा अपनी सीक्रेट फोटो और डिटेल शेयर कर फ्रॉड लोगों के चंगुल में आ गए, फिर उनसे डिटेल्स शेयर करने की धमकी देकर मनमाना काम कराया जाने लगा | ऐसे युवाओं अपराध के लिए भी मजबूर किया जाने लगा| 

फिजिकल रिलेशन के बिना पुरुषों के करीब आना मुश्किल: रेखा के बयान के मायने?


जिगोलो बनने के उत्साह ने एक युवक को इतना हैरान कर दिया कि वह होश खो बैठा। YouTube पर देखे गए एडल्ट वीडियो 'जॉइन द जिगोलो क्लब' का डिस्क्रिप्शन रीड किया। युवक ने लिंक पर क्लिक किया। सदस्यता फार्म भर दिया। बारकोड पंजीकरण प्रदान किया गया। उसके बाद एक होटल में बैठक का आयोजन किया गया। वहां वो ठगों के जाल में फंस गया ।

32 साल का ये युवक अपने परिवार के साथ रहता है। उसने अपने मोबाइल पर यूट्यूब लिंक देखा था। लिंक पर क्लिक करके जिगोलो क्लब में शामिल होने, मौज-मस्ती करने और पैसे कमाने की बात चल रही थी। दिए गए नंबर पर कॉल करते हुए विकास नाम के एक युवक ने फोन उठाया और कहा गया कि 25000 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस देकर वह क्लब का मेंबर बन जाएगा। पीड़ित ने 10,000 रुपये ट्रांसफर किए, एक ई-मेल प्राप्त किया और सदस्य बनने का संदेश प्राप्त किया मिला।


इसी बीच दोपहर के समय विकास का फोन आया। उसने कहा कि एक होटल में ग्राहक की व्यवस्था की गई है. उसे वहां जाने के लिए कहा गया। विकास ने फिर से फोन किया और कहा कि महिला ग्राहक बहुत हाई-फाई है और केवल एक फाइव स्टार होटल में मिलेगी। उसे होटल में प्रवेश करने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होगी। लाइसेंस बनवाने की बात करते हुए आरोपी ने फिर उससे 4,552 रुपये की मांग की। इसके बाद उसने फोन नंबर देते हुए कहा कि यह उसी महिला ग्राहक का है। उससे बात करो युवक ने फोन किया। उसने कहा कि वह 15 मिनट में होटल पहुंच रही थी। तब तक उसे 'अल्कोहल कंडोम' की व्यवस्था करनी चाहिए।

मेडिकल स्टोर पर युवक को इस ब्रांड का कंडोम नहीं मिला। उसने विकास को फोन किया। एक विदेशी कंडोम है, विकास ने कहा। हर जगह उपलब्ध नहीं है। यह ₹7790 में आता है| उसने तुम एक काम करो पैसे मेरे अकाउंट में जमा करो मैं तुम्हें भेजता हूं| युवक ने पैसे ट्रांसफर कर दिए| जब कंडोम लेकर विकास नहीं पहुंचा तो युवक ने फोन लगाएं| उसे धोखे का अहसास हो गया। जब उसने विकास पर शक जताया वह चिल्लाने लगा और कहने लगा कि तुम्हारी मेंबरशिप वापस कर दी जाएगी| उसने युवक का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया इसके बाद युवक ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई|



TAGS : कोई जिगोलो कैसे बन सकता है ? कोई भी पुरुष जिगोलो बन सकता है, भोपाल पुरुष escort की नौकरी, पुरुष अनुरक्षक कैसे बनें, महिलाओं के लिए पुरुष अनुरक्षक कैसे बनें, जिगोलो और कॉलबॉय इंडिया मुफ्त में जिगोलो कैसे बनें? स्थानीय पुरुष जिगोलो कैसे बनें? भारत में जिगोलो के रूप में आपका अनुभव कैसा रहा? किसी के लिए जिगोलो बनने के लिए क्या आवश्यकताएं हैं?