दिल्ली में 2500 करोड़ के ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 4 आरोपितों को किया गिरफ्तार


स्टोरी हाइलाइट्स

दिल्ली में 2500 करोड़ के ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 4 आरोपितों को किया गिरफ्तार दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने 2500 करोड़ ....

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस ने 2500 करोड़ रुपये की 350 किलो हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से तीन हरियाणा से और एक दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। https://twitter.com/ANI/status/1413795554581045260?s=20 दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अब तक की सबसे बड़ी खेप को जब्त किया है। यह अब तक के सबसे बड़े ड्रग सिंडिकेट का खुलासा है। हेरोइन की कीमत 2500 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामला नार्को-टेररिज्म से जुड़ा हो सकता है। नार्को आतंकवाद के एंगल पर आगे की जांच कर रही है और पूरा मामला आगे बढ़ रहा है। इससे पहले मई में दिल्ली पुलिस ने एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया था। करीब 125 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपित पति-पत्नी हैं। पश्चिम जिला पुलिस को लगातार नशीली दवाओं की तस्करी की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। CAA कानून : मल्टीड्रग रजिस्टेंट वायरस – ‘भारत का बुद्धिजीवी’