मध्य प्रदेश: रीवा में किसानों के धरना स्थल पर बजी शादी की शहनाई, परिणय सूत्र में बंधे वर और वधू


स्टोरी हाइलाइट्स

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नए कृषि कानून के विरोध में आंदोलनरत किसानों के धरना स्थल पर विरोध नहीं शादी के गीत गाए गए।...........

संयुक्त किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष के पुत्र का धरना स्थल पर होगा संस्कार समारोह कृषि कानून बिल के विरोध में 75 दिनों से धरने पर बैठे किसान   मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नए कृषि कानून के विरोध में आंदोलनरत किसानों के धरना स्थल पर विरोध नहीं शादी के गीत गाए गए। नए कृषि कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे 2 किसानों ने अपने बेटे और बेटी की शादी धरना स्थल पर की। आंदोलनरत किसानों ने मिलकर बेटी को शगुन भी दी। किसानों ने कहा, जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक हम यहीं डटे रहेंगे, और पारिवारिक कार्यक्रम भी यहीं से करेंगे। मध्य प्रदेश किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष के बेटे सचिन सिंह की शादी विष्णुकांत सिंह की पुत्री आसमा से काफी पहले तय हुई थी। किसान आंदोलन के चलते ये दोनों रीवा की करहिया मंडी में 75 दिन से धरना दे रहे हैं। किसान ने बताया कि कृषि कानून के विरोध प्रदर्शन के कारण से शादी के लिए समय नहीं मिल रहा था। यह बात वर सचिन और वधू आसमा को पता थी। वर और वधू ने ही धरना स्थल पर शादी का सुझाव दिया। और यह प्रस्ताव जब हमने अन्य किसानों के सामने रखा, तो सबकी राय थी कि इससे एक अच्छा मैसेज जाएगा। बता दें कि, शादी में वर-वधू ने संविधान की शपथ भी ली।