स्टोरी हाइलाइट्स
सुप्रीम कोर्ट ने दिये मुख्तार अंसारी को 2 हफ्ते में यूपी जेल भेजने के निर्देश: रोपड़ जेल (पंजाब) में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को.....
रोपड़ जेल (पंजाब) में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को दो सप्ताह में उत्तर प्रदेश के जेल में शिफ्ट करने के निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने दिये हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की कस्टडी ट्रांसफर (अभिरक्षा अंतरण) की याचिका पर अदालत ने आज शुक्रवार को फैसला सुनाया।
https://twitter.com/ANI/status/1375369620840845323?s=20
बता दें कि, पिछले कई वर्षो से अंसारी को उत्तर प्रदेश लाने का प्रयास हो रहा था। पंजाब जेल प्रशासन मुख्तार की खराब सेहत का हवाला दे कर अंसारी को उत्तर प्रदेश जाने से रोकता रहा। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। वहीँ, मुख्तार अंसारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में उसकी जान को खतरा है।