सर्दियों के लिए आयुर्वेद के अनुसार हमें अपने आहार और मौसम के अनुसार रहन-सहन पर ध्यान देना चाहिए। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में सेहत को लेकर अधिक सावधान रहने की जरूरत है।
क्योंकि सर्दी का मौसम आते ही कुछ बीमारियां तेजी से बढ़ने लगती हैं। इस मौसम में हमारा इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है, जिससे हम बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। अगर आप भी अपना इम्यून सिस्टम मजबूत करना चाहते हैं और बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं तो इस सर्दी में आप अपने आहार में कुछ बदलाव कर सकते हैं।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है कि आप अपनी जीवनशैली और खान-पान को बनाए रखें। आयुर्वेद के अनुसार हमें अपने आहार, जीवनशैली और दिनचर्या को मौसम के अनुसार बनाए रखना चाहिए।
यह लंबे समय तक सेहत को अच्छा रखता है। खासकर सर्दियों के मौसम में लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है. जिससे लोग तरह-तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। यहां हम बात करेंगे कि सर्दियों में किस तरह का आहार लेना चाहिए ताकि हम लंबे समय तक स्वस्थ रह सकें।
इन टिप्स को आजमाएं-
सर्दियों के मौसम में लोगों का पाचन तंत्र काफी कमजोर हो जाता है।
इसके लिए डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।
इस मौसम में ज्यादा सोना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
रात को जल्दी सोने की कोशिश करनी चाहिए और सुबह जल्दी उठना चाहिए।
इस मौसम में पीने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
इसके साथ अदरक, तुलसी, लौंग और दालचीनी का काढ़ा लेना चाहिए।
रात को सोते समय हल्दी वाला दूध पीना चाहिए।
ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए शरीर को कपड़े से ढक कर रखना चाहिए।
प्रतिदिन सुबह-शाम व्यायाम करना चाहिए।
ठंड से जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है।
आहार में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।ऐसी स्थिति में अलसी, बादाम, दूध और जैतून का सेवन लाभकारी होता है।
सर्दी के मौसम में टमाटर, गाजर, दालें, मटर, बुथुआ, मेथी और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। ठंड में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।