देश के इतिहास का पहला बजट जिसने इंफ्रास्ट्रक्चर को दी गई प्राथमिकता: नितिन गडकरी


स्टोरी हाइलाइट्स

The Union Government has announced the budget 2021 today for its second term. Union Minister Nitin Gadkari while discussing the budget...

केंद्र सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के आज बजट 2021 की घोषणा हुई है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि, आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किया गया आम बजट देश के इतिहास में अब तक का पहला ऐसा बजट है जिसने इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दी है। इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के कारण अन्य सेक्टरों को भी फायदा होगा। https://twitter.com/AHindinews/status/1356201307548225538?s=20 वहीँ केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, कृषि सुधार बिलों की दृष्टि से जिन लोगों के मन में शंका है वो इस बजट से निर्मूल हो जानी चाहिए। इस बज़ट में MSP के प्रति प्रतिबद्धता भी जाहिर की है और APMC को सशक्त बनाने की दृष्टि से भी सरकार ने ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि इस बजट में 16.5 लाख करोड़ रुपये का ऋण किसानों को मिलेगा। APMC सशक्त हो सकेंगे, बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर वहां खड़े हो सकेंगे, इसके लिए 1 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्टर फंड में APMC को शामिल किया गया है। https://twitter.com/AHindinews/status/1356212267935690753?s=20 https://twitter.com/AHindinews/status/1356200748644593664?s=20 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि, यह बजट सभी वर्गों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं, संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, छोटे बड़े उद्योगों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है।